फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   anger on deprived of voting

मतदान से वंचित होने पर नारेबाजी

Thu, 29 Oct 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 29 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
anger on deprived of voting
चौथे चरण के मतदान में एक तो बारिश दूसरे मतदाता सूची में गड़बड़ी से सैकड़ों लोग मतदान से वंचित हो गए। प्रशासनिक व्यवस्था को जहां खूब खरी खोटी सुनाई वहीं नारेबाजी की।
विज्ञापन



 अधिकांश बूथों पर ऐसे मतदाता जरूर दिखे जिनका वोटर लिस्ट से नाम गायब था। अब ऐन वक्त पर मतदाता सूची में नाम न होने पर वे आखिरकार किसको दोष दें।


 इसके चलते मायूस होकर अपने घर जाने में ही भलाई समझा। विकास खंङ क्षेत्र के फतहपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर वृहस्पतिवार को मतदान से वंचित सैकड़ों मतदाताओं ने नारेबाजी की।
विज्ञापन



चौथे चरण का मतदान फतहपुर मंडाव ब्लाक और दोहरीघाट ब्लाक में वृहस्पतिवार  को संपन्न हुआ। हर बूथ पर ऐसी शिकायत मिली कि कुछ लोगों का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यही नहीं जिन लोगों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया था उनके में भी कुछ लोगों का नाम नहीं जुड़ा हुआ था। ऐसे लोग मतदान से वंचित होने पर मायूस होकर प्रशासनिक व्यवस्था को खरी खोटी सुनाते हुए अपने घर को गए।



फतहपुरमंडाव संवाददाता के अनुसार फतहपुर के बूथ संख्या 110, 111, 112 के बाहर मतदान से वंचित  दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की। नेमङाङ ढिलीई फिरोजपुर रामपुर सहित कई  मतदान केन्द्रों पर मत देने से वंचित मतदाताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। नारेबाजी कर विरोध जताने वालों में मुख्य रूप से मुहम्मद उस्मान, गुलाबी,सायना,राजेश, मुराती आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed