मऊ। महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय मुहम्मदाबाद गोहना प्रांगण में हुई।
मुख्य अतिथि संगठन की प्रांतीय उपाध्यक्ष किताबुनिशा ने कहा कि प्रदेश के पौने चार लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की सरकार द्वारा उपेक्षा की जा रही है। जिसके कारण प्रदेशभर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं मे असंतोष की भावना उत्पन्न हो गई है। जिसका महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ प्रबल विरोध कर रहा हैं। जिलाध्यक्ष शैल कुमारी सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों एवं स्वयं सहायता समूह की मिलीभगत से पुष्टाहार में भारी मात्रा में घटतौली की जा रही है जिससे कार्यककर्ताओं मे काफी आक्रोश हैं। जिलामंहामंत्री बीना राय ने कहा कि विभाग द्वारा अगर उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो संगठन आगे की कार्रवाई के लिए बाध्य होगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग कि होंगी। बैठक में ज्ञांती देवी ब्लॉक अध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहना, आशा यादव ब्लॉक अध्यक्ष, उर्मिला भारती ब्लॉक अध्यक्ष रानीपुर, अनुपम चौरसिया ब्लॉक उपाध्यक्ष रानीपुर, योगेंद्र यादव जिला संरक्षक, अजीत यादव, शगुफ्ता खातून, गायत्री देवी, सीता देवी, विमला सोनकर, महिमा राय, मिथिलेश राय, फातिमा बानो, पूनम विश्वकर्मा, ज्ञानवती, अनीता जायसवाल,आरती देवी, गीता गुप्ता, बेबी सिंह, नयनतारा आदि उपस्थित रहे।