फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anganwadi workers display at the police station

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का थाने पर प्रदर्शन

Tue, 19 Dec 2017 11:51 PM IST
mau news
mau news Updated Tue, 19 Dec 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers display at the police station
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समझाती पुलिस। 
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश कर जनपदीय शाखा के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जेल भरो आंदोलन किया। जिले भर से एकत्र आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर पहुंचीं।
विज्ञापन

 यहां से ट्रेजरी , पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्पिनिंग मिल रोड होते हुए थाना सरायलखंसी पहुंची। सैकड़ों की संख्या में सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचीं आंदोलित कर्मचारियों ने थानाध्यक्ष से कहा कि उन्हें गिरफ्तार किया जए। सरकार की उपेक्षा के चलते उनके समक्ष अब गिरफ्तारी देने के सिवा और कोई चारा नहीं है। भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को गिरफ्तार कर रखने की जगह थाने में नहीं थी। थानाध्यक्ष ने उनकी गिरफ्तारी की पतीकात्मक घोषणा किया। इसके बाद आंदोलित कर्मचारी वापस हुए ।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला महामंत्री बीना राय ने अगले कार्यक्रम की घोषणा किया । कहा कि 20 दिसंबर से सभी बाल विकास परियोजनाओ पर क्रमिक अनशन जारी रहेगा। सभी परियोजनाओं पर अधिकारियों द्वारा पोषाहार लेने और उसका वितरण करने का दबाव बनाया जा रहा है। लेकिन हम दबाव में नहीं आने वाले हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है। हम अंत तक लड़ेंगे और जीतेंगे भी।कहा कि हमारी मुख्य मांगें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 15हजार रुपये करने और सहायिकाओं का 10 हजार रुपये करने ,सेवानिवृत्ति के उपरांत पेंशन की व्यवस्था करने , राज्य कर्मचारी का दर्जा देने आदि की हैं। कहा कि हम पिछले 68 दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। जेल भरो आंदोलन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव कोषाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप मिश्र , मंडलीय मंत्री शैलकुमारी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हिंदू देवी, आशा यादव ,आशा राय, उर्मिला यादव ,उर्मिला देवी चौरसिया, नूरी ,कौशल यादव, हेमवंती ,अफसाना, किरण सिंह ,इंदू श्रीवास्तव, किरण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

, सुनीता राजभर, ममता , सुनीता सिंह, सुषमा मल्ल, रीता गुप्ता ,रंजीता मल्ल ,सीमा, गीता , प्रतिमा पांडेय, उपमा , शीला , सुनीता तिवारी, कंचन, महिमा राय आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed