{"_id":"600b24108ebc3e32ae394519","slug":"anand-vihar-express-will-start-from-tomorrow-mau-news-vns570668738","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शुरू होगी आनंद विहार एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से शुरू होगी आनंद विहार एक्सप्रेस
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण के चलते यात्रियों की समस्या को देखते हुए बंद ट्रेनों को रेलवे द्वारा शुरू किया जा रहा है। इसीक्रम में शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आनंद विहार एक्सप्रेस के संचालन की जानकारी दी। इस ट्रेन का संचालन 24 जनवरी से होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि
रेलवे प्रशासन द्वारा 05025 मऊ-आनंद विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 24 जनवरी से शुरू की जा रही है। बताया कि यह ट्रेन अगले आदेश तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार को एवं 05026 आनंद विहार टर्मिनस-मऊ द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 25 जनवरी से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को चलायी जाएगी।