फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   An outlay of three billion 22 lakhs has been fixed for the development of the district.

जिले के विकास के लिए तीन अरब 22 लाख का परिव्यय निर्धारित

Mon, 06 Sep 2021 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
An outlay of three billion 22 lakhs has been fixed for the development of the district.
मऊ राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें सर्वप्रथम वर्ष 2021-22 में प्राप्त धनराशि से कराए गए कार्यों की कार्यवृत्ति जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. ददन कुमार द्वारा पढ़कर सुनाया गया।
विज्ञापन

जिला योजना वर्ष 2021-22 में शासन ने जनपद को तीन अरब 22 लाख रुपये का परिव्यय निर्धारित किया गया है। वर्ष 2021-22 के निर्धारित परिव्यय में पुनर्गठित केंद्र पुरोनिधानित योजनाओं के केंद्रांश की धनराशि सम्मिलित है। शासन की प्राथमिकताओं के दृष्टिगत जिला योजना वर्ष 2021-22 में चालू विस्तार अंतर्गत 10500 नि:शुल्क बोरिंग, दो नए दुग्ध समितियों का गठन, दो सहकारी संघ का नवनिर्माण, सहकारी संघ का मरम्मत, दो क्रय विक्रय सहकारी समिति का मरम्मत होगा।
विज्ञापन

वहीं 49 साधन सहकारी समिति का मरम्मत, एक साधन सहकारी समिति का नवनिर्माण, मनरेगा के अंतर्गत 24.24 लाख मानव दिवस सृजन होगा। 20 पंचायत भवनों का निर्माण, 5.25 किमी सीसी रोड एवं केसी ड्रेन का निर्माण, 4930 स्वच्छ शौचालय का निर्माण, 100 सोलर स्ट्रीट लाइट, 600 प्रधानमंत्री आवास, स्थानीय पर्यटन विकास के अंतर्गत 21 परियोजनाएं, माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत निर्मित सात मॉडल स्कूलों का बाउंड्री निर्माण होगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वलीदपुर भीरा की स्थापना, सीएचसी दोहरीघाट, रानीपुर, परदहां, मझवारा, एवं नेमडाड़ की स्थापना, नगरी पेयजल अंतर्गत 300 नए हैंडपंप, 150 हैंडपंप रिबोर, नगर पालिका परिषद के अंतर्गत, शाहीकटरा, माता पोखरा एवं पहाड़पुर में कुल 4 नग, नलकूप रिबोर होगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत कोपागंज, वलीदपुर एवं अमिला में एक-एक नग नलकूप रिबोर के कार्य, ख्वाजाजहांपुर जोन में एक पंपहाउस का निर्माण कार्य, एक नग नलकूप को चालू करने के लिए पंपिंग प्लांट के कार्य का प्रस्ताव समिति के सामने प्रस्तुत किया गया।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने सभी विभागाध्यक्षयों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाना है। समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपने विभागों से संबंधित कार्यों को ईमानदारी से करें, यदि किसी जनप्रतिनिधि गणों के माध्यम से शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर कृषि विभाग, गन्ना विभाग, पशुपालन, दुग्ध विकास, सहकारिता, वन विभाग, ग्रामीण रोजगार, पंचायती राज, सामुदायिक, निजी लघु सिंचाई, राजकीय लघु सिंचाई, सड़क एवं पुल, खेलकूद सहित आदि विभागों की समीक्षा की। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्ष, तथा विधायकगण के साथ कलेट्रेट परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर समस्त जिलास्तरीय अधिकारी तथा विधायक आदि मौजूद रहे।
जिला योजना की बैठक में वर्गीकृत योजनाओं में नव निर्माण के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघरा महलू, रसूलपुर, आदमपुर उर्फ रामपुर, केशवपुर, सुल्तानीपुर, भार का भवन निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज, बड़रांव, रतनपुरा के अंतर्गत तीन रोगी आश्रय स्थलों का निर्माण, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय मानिकपुर, खालिसपुर, सरसेना, एवं अरदौना का भवन निर्माण, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चिरैयाकोट, चितबिसाव, व चकरा का भवन निर्माण, राजकीय यूनानी चिकित्सालय चांदपुर, कासिमपुर फतेहपुर तालनरजा का भवन निर्माण एवं आईटीआई मऊ में 100 सीटर सेमिनार हाल का नव निर्माण एवं कार्यशाला का निर्माण कार्य बताया गया।

केंद्र पुरोनिधानित योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, एकीकृत वाटरशेड मैनेजमेंट, मनरेगा, सर्व शिक्षा अभियान, मिड डे मील, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान, ग्रामीण स्वच्छता, प्रधानमंत्री आवास, अनुसूचित जाति कल्याण पिछड़ा जाति कल्याण, पिछड़ी जाति कल्याण एवं समाज कल्याण के अंतर्गत निर्धारित राज्यांश के समतुल्य धनराशि का परिव्यय अनुमोदनार्थ प्रस्तावित बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed