फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Amit Shah's effigy blown by Congressmen

कांग्रेसजनों ने फूंका अमित शाह का पुतला

Fri, 18 May 2018 11:36 PM IST
mau
mau Updated Fri, 18 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah's effigy blown by Congressmen
पुतला फूंकते लोग - फोटो : amar ujala
कर्नाटक में अलोकतांत्रतिक सरकार बनाने के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रजातंत्र बचाओ दिवस मनाया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन कलेक्ट्रट में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने भाजपा के मनमानी रवैये को रोकने की मांग की। वहीं, मधुबन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन


 शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केंद्र सरकार के इशारे पर कर्नाटक में अलोकतांत्रिक सरकार बनाने के विरोध में सुरक्षित लोकतंत्र का प्रजातंत्र बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया। साथ ही प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कर्नाटक में अल्पमत होते हुए भाजपा कोे राज्यपाल ने आमंत्रित किया है। केंद्र की मोदी सरकार और राज्यपाल के निर्णय पर जनता कुशासन वाली सरकार बताकर माखौल उड़ा रही है। इस मौके पर जय प्रकाश सिंह, माधवेंद्र बहादुर सिंह, पंकज सिंह, वीरेंद्र तिवारी,  हीरालाल राजभर,  अशोक कुमार सिंह, सुशील कुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या  में कांग्रेसी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुबन संवाददाता के अनुसार,  स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलौली बाजार में शुक्रवार की शाम कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने अमित शाम को लोकतंत्र का दुश्मन बताया। बोले अमित शाह के कृत्य से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में पड़ गई है। पुतला दहन करने वालों में सतीश पांडेय,  प्रभुनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed