फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Amit shah attack on Congress and sp government in mau

UP Chunav 2022: मऊ में गृहमंत्री अमित शाह बोले- योगी सरकार ने माफिया को चुन-चुन कर समाप्त किया

Thu, 03 Mar 2022 10:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Mar 2022 10:05 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने मऊ में कहा कि पीएम मोदी ने आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों को पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। पांच एक्सप्रेस वे बनाए गए तो 40 मेडिकल कालेज, 52 इंजीनियरिंग कालेज व 56 नर्सिंग कालेज खोले गए।

विज्ञापन
Amit shah attack on Congress and sp government in mau
amit shah - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को मऊ में कहा कि भाजपा की योगी सरकार ने माफिया को चुन-चुन कर समाप्त किया है। माफिया को जेल में रखना है तो भाजपा की ही सरकार बनानी होगी। एक जमाने में यूपी में माफिया राज चलता था, कानून व्यवस्था ठीक नहीं थी, उसे भाजपा ने ठीक किया है।

विज्ञापन


योगी के पांच साल के राज में डकैती के मामलों में 72 प्रतिशत, लूट में 62 प्रतिशत, हत्या में 71 प्रतिशत, अपहरण में 29 प्रतिशत और दुष्कर्म की घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी आई है। वह मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के रानीपुर स्थित जनता पीजी कालेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


गृहमंत्री ने दावा किया कि पांच चरणों के चुनाव में भाजपा ने बहुमत प्राप्त कर लिया है। सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। छठवें और सातवें चरण में पूर्वांचल की जनता 300 पार की लड़ाई लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा में उन्होंने स्व. कृष्णानंद राय को याद करते हुए कहा कि यही पूर्वांचल है, जहां उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी और हत्या करने वाले खुली जीप में ऐके 47 लेकर रोड शो करते थे। उन्होंने वर्ष 2017 के अपने मऊ दौरे की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय कहा था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बना दो, माफिया से मुक्त प्रदेश बना देेंगे।

लोगों से सवाल किया कि बताओ अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खां कहां हैं? कहा कि अखिलेश राज में मऊ में कई महीने तक कर्फ्यू लगा था। पूछा कि पांच साल में एक भी दंगा करने की किसी की हिम्मत हुई है क्या? कहा एक बार फिर जिता दो 10 साल तक दंगा करने की हिम्मत किसी की नहीं होगी।

कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस ने पिछड़े समाज के लिए कुछ नहीं किया। पहले बिजली 24 घंटे कभी नहीं आती थी। नरेंद्र मोदी ने एक करोड़ 82 लाख घरों में मुफ्त बिजली कनेक्शन के साथ 24 घंटे बिजली पहुंचाई है। एक करोड़ 67 लाख घरों में शौचालय बनवा कर माताओं, बहनों और बेटियों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है।

कहा कि दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद दिवाली और होली में फ्री में गैस सिलिंडर दिया जाएगा। दो करोड़ 54 लाख किसानों को हर साल छह हजार उनके बैंक एकाउंट में मोदी ने भेजा है। दूसरी बार योगी को के मुख्यमंत्री बनने के बाद पांच साल तक किसानों को बिजली का बिल नहीं भरना होगा।
 

बच्चियों को उच्च शिक्षा हासिल करने पर भाजपा सरकार स्कूटी देगी। प्रदेश में दो करोड़ से ज्यादा युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए लैपटाप और स्मार्ट फोन दिया जाएगा। 15 करोड़ गरीबों को पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में कराने का निर्णय किया गया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका बनने के बाद मोदी ने वैज्ञानिकों दो धन्यवाद दिया था, तभी अखिलेश ने ट्वीट किया था कि ये मोदी का टीका मत लेना, फंस जाओगे, लेकिन रात के अंधेरे में खुद टीका लगवा लिया था।

कहा कि अखिलेश यादव के चश्मे में दो कांच लगे हैं। एक में एक ही जाति और दूसरे में एक ही धर्म दिखता है। उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने का भी जिक्र किया। कहा कि 15 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज नरेंद्र मोदी देकर पुण्य का काम किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed