फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ambulance drivers honored for better work in the Corona era

कोरोना काल में बेहतर कार्य के लिए एंबुलेंस चालकों का सम्मान

Thu, 24 Dec 2020 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Ambulance drivers honored for better work in the Corona era
जिला अस्पताल स्थित एंबुलेंस सेवा परदाता कंपनी कार्यालय में एंबुलेंस चालकों का सम्मानित करते प्? - फोटो : MAU
मऊ। जिला अस्पताल परिसर स्थित एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी कार्यालय में बृहस्पतिवार को एक एंबुलेंस चालकों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कोरोना काल में बेहतर कार्य करने के प्रोत्साहित करते हुए चालकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी के कार्यक्रम प्रबंधक विजित श्रीवास्तव ने अस्पताल परिसर में एंबुलेंस का निरीक्षण किया। इस दौरान एंबुलेंस में आक्सीजन, दवा, सामान तथा रजिस्टर की जांच की। इस दौरान जिन एंबुलेंस में दवा आदि की कमी पाई गई उसमें अपनी निगरानी में सभी जरूरी सामान मुुहैया कराया। कहा कि सूचना मिलने पर मरीज को जल्द से जल्द एंबुलेंस सेवा का लाभ मिलना चाहिए और एंबुलेंस के अंदर मरीज को अस्पताल पहुंचने से पहले प्री केअर मिलना चाहिए। निरीक्षण के बाद एंबुलेंस चालकों को बेहतर कार्य करने पर सराहना करते हुए कोरोना काल में मेहनत और जज्बे से अपनी जान की परवाह न करते हुए मरीजों को सेवा देने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुनील, मोहन, बृजेश, उमेश, प्रदीप, संजय, विवेक कुमार, हरीशचंद्र, यूनिस अंसारी, रामप्रवेश, सतीश आदि को सम्मानित किया गया। समारोह में स्वपनिल, शिवसंत, अनिल दुबे, डिंपल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed