फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ambedkar statue kept on the land of all villages

ग्राम सभा की भूमि पर रख दी अंबेडकर प्रतिमा

Sat, 15 Apr 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Sat, 15 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue kept on the land of all villages
कटघरा महलू गांव में अंबेडकर प्रतिमा लगाए जाने के बाद उसे वहां से हटाती पुलिस।
बिना परमिशन के ही गांव सभा की सरकारी जमीन पर रातोरात डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाकर एक समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। इसकी भनक लगते ही प्रशासन ने काफी मशक्कत से घंटों बाद प्रशासन मूर्ति को थाने उठा लाया।
विज्ञापन



 तहसील मधुबन अंतर्गत कटघरा महलु ग्राम सभा स्थित है। इसी ग्राम सभा का एक पुरवा मटुरी हरिजन बस्ती भी है। इस ग्राम सभा में पावर हाउस के सौ कदम पश्चिम खलिहान की जमीन है। गुरुवार की रात लगभग डेढ़ बजे के बाद मटुरी के कुछ अनुसूचित जाति के लोगों ने एक चबूतरा बनाकर उस पर बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण कर दिया। शुक्रवार की सुबह लोगों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन



 कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को सूचित किया और मय फोर्स मौके पर पहुंचे। मौके पर तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता, उप जिलाधिकारी मिश्रीलाल भी पहुंच गए और डॉक्टर भीमराव की मूर्ति को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। इसका दलित बस्ती के लोगों ने विरोध किया, इससे प्रशासन काफी देर तक इस प्रयास में सफल नहीं हो पाया। लगभग साढ़े दस बजे जब महिला पुलिस ने डंडा पटककर खदेड़ा।तब जाकर पुलिस अंबेडकर की मूर्ति को चबूतरे से उतारकर पिकप पर लादकर थाने उठा ले आई। उप जिलाधिकारी मिश्री लाल और उप जिलाधिकारी घोसी ने बताया कि किसी भी महापुरुष और मंदिर मस्जिद नया बनवाने के लिए जिलाधिकारी की अनुमति लेनी जरूरी होती है, लेकिन इन लोगों ने कोई आदेश नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed