{"_id":"5e4107168ebc3ee5947ff600","slug":"ambedkar-statue-broake-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः आंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः आंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम
Mon, 10 Feb 2020 01:10 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
जाम लगाते आंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने से नाराज ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के टीना हरि ग्रामसभा की हकारी पुर गांव में स्थापित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने रविवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर नाराज लोगों ने जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम से मधुबन मर्यादपुर मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
सीओ मधुबन ने नई प्रतिमा स्थापित करने का आस्वासन दिया तो जाम समाप्त हुआ। मधुबन थाना क्षेत्र हकारीपुर गांव में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। रविवार की रविदास जयंती के अवसर पर आंबेडकर प्रतिमा के पास कार्यक्रम की व्यस्था की गई थी।
विज्ञापन
रात में 12 बजे के बाद सभी लोग अपने अपने घर चले गये। इस दौरान अराजक तत्वों ने स्थापित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। दलित बस्ती के लोगो को इस बात की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख लोग आक्रोशित हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने शहीद मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर बाद में सीओ मधुबन नरेश कुमार मौके पर पहुचे। सीओ ने नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। एक घण्टे चले जाम से पूरा मार्ग जाम हो गया था।