फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ambedkar's motivation for the weaker sections

अंबेडकर के कार्य कमजोर वर्ग के लिए प्रेरणा

Fri, 14 Apr 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Fri, 14 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar's motivation for the weaker sections
डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नगर क्षेत्र मे बाइक जुलूस निकालते बोधिसत्व सेवा सस्थान और अन्य लोग।
डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती के अवसर पर विकास भवन के सभाकक्ष में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य है कि समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को इससे प्रेरणा मिले। नगर क्षेत्र के भीटी चौराहे पर मौजूद डा. अंबेडकर की प्रतिमा से एक बाइक मार्च निकाला गया।पिपरीडीह, रानीपुर, इंदारा संवाददाता  और दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार डॉ. अंबेडकर जयंती  मनाई गई।
विज्ञापन



उधर, बाल निकेतन तिराहा के समीप स्थित समाजवादी पार्टी के सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने कहा कि गरीब परिवार में जन्म लेने के बाद भी अपार प्रतिभाओं के धनी डॉ. अंबेडकर ने उच्च शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात समाज में व्याप्त ऊंच नीच, छुआछूत के शिकार होते हुए भी एक आदर्श अर्थ शास्त्री, समाजशास्त्री के रुप में अपनी पहचान बनाई। जिला कांग्रेस कमेटी के बकवल स्थित कार्यालय पर डॉ. भीम राव की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह,मुश्ताक अली आदि मौजूद रहे।घोसीः जयंती धूमधाम से मनाई  गयी। भाजपाजनों ने नगर में जुलूस निकाल कर सोमारीडीह गांव स्थित अम्बेडकर  प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला इकाई द्वारा भारत रत्न डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर गोष्ठी की  गई। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जलज सिंह ने कहा कि बाबा साहब का जीवन सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
विज्ञापन



सूरजपुरः दोहरीघाट विकास खंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में भीमराव अम्बेडकर की 126  वीं जयंती पर  झांकियां भी निकाली गयीं। उधर, जन शिक्षण संस्थान बकवल द्वारा शुक्रवार को डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि आशुतोष कुमार राय ने डा. अंबेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार तहसील मुख्यालय पर डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed