फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Allegations of discrimination imposed on government employees

सरकार पर कर्मचारियों ने लगाया भेदभाव का आरोप

Thu, 23 Jul 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 23 Jul 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Allegations of discrimination imposed on government employees
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के तत्वाधान में  शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर  गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक को संबोधित वित्त व लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


 
इसमें जिलाध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि संगठन की ओर से शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्या को लेकर  सरकार से कई बार वार्ता की गई। इसके बावजूद मामले को लटका दिया गया है।
विज्ञापन



 कर्मचारियों को विवश होकर संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ा है। हम मांगों को माने जाने तक संघर्ष करते रहेंगे। प्रदेशीय मंत्री लल्लन सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े कर्मचारियों की समस्याओं तथा हमारी जायज मांगों को न माना जाना सरकार की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। एक तरफ राज्य कर्मचारियों को सारी सुविधाएं मिल रही हैं लेकिन हमें सरकार से बार-बार मांग करने के बाद भी प्राप्त नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेशीय मंत्री कमल नरायन सिंह ने कहा कि एक ही राज्य में राज्य कर्मचारियों को अलग व्यवस्था तथा हम कर्मचारियों को अलग व्यवस्था सरकार की दोमुंही पालिसी का हिस्सा है, इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिला उपाध्यक्ष बलवंत पांडेय ने कहा कि हमारी प्रमुख मांगें शासन में लंबित हैं तथा सारी मांगें स्वीकार करने योग्य हैं। शासन द्वारा हम कर्मचारियों की मांगों की उपेक्षा की जा रही है जिसको अब हम सहन नहीं करेंगे।



जनपदीय उपाध्यक्ष मुस्ताक अहमद ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मनसा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के प्रति ठीक नहीं लग रही है। शासन द्वारा हमारा उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके लिए हम आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण हम कर्मचारियों को आज सामूहिक अवकाश लेकर धरना देने को मजबूर किया जा रहा है।


साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्तर पर लंबित समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इन सभी मांगों को लेकर हम अपनी लड़ाई अनवरत जारी रखेंगे जब तक कि मांगें पूर्ण न हों। अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक को संबोधित दुर्गेश कुमार सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।



धरने को  प्रेम प्रकाश राय, बृजमोहन यादव, मुहम्मद वैश, विश्राम सिंह, अखिलेश यादव, दुर्गेश तिवारी, राकेश सिंह, जमशेद अहमद, संदीप मिश्र, विकास कुमार सिंह, नसीम अहमद, विरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, मणिंद्रनाथ राय, अरविंद सिंह आदि ने  संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed