{"_id":"68b9d9316f90be7e050d69a6","slug":"allegation-of-re-tendering-of-work-done-mau-news-c-295-1-mau1001-133108-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कराए गए कामों का फिर टेंडर कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कराए गए कामों का फिर टेंडर कराने का आरोप
विज्ञापन
इंदारा। अदरी नगर पंचायत के सभासदों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने सरकारी धनराशि गबन करने और पुराने हो चुके विकास कार्यों का दोबारा टेंडर कराने का आरोप लगाया है। सभासद अकील अहमद, इंतेखाब आलम, जाकेरा, फरहाना खातून, शादाब खां, इम्तेयाज अहमद ने ज्ञापन में बताया कि 16 अक्तूबर 2024 को पेयजल योजना के तहत जलकल विभाग के अवर अभियंता का फर्जी हस्ताक्षर कराकर एस्टीमेट बनाया और भुगतान कराया गया है। 23 टेंडरों से संबंधित जानकारी अधिशासी अधिकारी को उपलब्ध कराई गई थी, जिसके बाद सभी टेंडर निरस्त कराया गया था। फिर 28 जुलाई 2025 को अलग-अलग विकास कार्यों के लिए 38 टेंडर कराए गए। इनमें कुछ ऐसे कार्य हैं, जो पूर्व में पूर्ण हो चुके हैं। इन टेंडरों में अवर अभियंता निर्माण मनोज सोनकर का हस्ताक्षर कराया गया, जिसे वो फर्जी बता रहे हैं। इस संबंध में अवर अभियंता निर्माण मनोज सोनकर ने बताया कि मेरे हस्ताक्षर के आधार पर टेंडर कराने की बात सभासदों से पता चली है। एस्टीमेट मैने नहीं बनाया है। फर्जी हस्ताक्षर करके टेंडर निकाला गया है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखा है।
-- -- -- -- -
कोट -
सभासदों ने पत्रक सौंपा है, उनकी शिकायत निराधार है। उनके पास शिकायत का कोई प्रमाण नहीं है।
- अनिल कुमार, प्रभारी अधिशासी अधिकारी, अदरी
विज्ञापन
कोट -
सभासदों ने पत्रक सौंपा है, उनकी शिकायत निराधार है। उनके पास शिकायत का कोई प्रमाण नहीं है।
- अनिल कुमार, प्रभारी अधिशासी अधिकारी, अदरी