फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   All pages will be crossed on submission of plain answer book: Dr. Dinesh Mani

सादी उत्तरपुस्तिका जमा करने पर सभी पन्ने होंगे क्रास: डॉ. दिनेश मणि

Thu, 12 Aug 2021 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
All pages will be crossed on submission of plain answer book: Dr. Dinesh Mani
माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड की तरफ से आयोजित पीजीटी परीक्षा 17 व18 अगस्त को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 9,075 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा में यदि कोई अभ्यर्थी सादी उत्तर पुस्तिका जमा करता है तो उत्तर पुस्तिका को क्रास कर दिया जाएगा। क्रास करने का अधिकार कक्ष निरीक्षकों को दिया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड के सदस्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पीजीटी परीक्षा के लिए नगर के डीसीएसके पीजी कालेज, संत गणिनाथ पीजी कालेज, डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज सहित पांच केंद्र बनाए गए हैं। कहा कि पीजीटी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी की गतिविधि अगर संदिग्ध दिखती है तो उसकी गहन जांच करने के लिए कक्ष निरीक्षकों को हिदायत दी गई है। उन्होंने दावा किया कि माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड के इतिहास में पहली बार टीजीटी की परीक्षा में 16,000 पदों के लिए 15 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। कहा कि प्रदेश में कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं मिली। नकलमाफिया की एक नहीं चली। मात्र आंबेडकर नगर में कुछ गड़बड़ी मिली। विधिक जांच प्रक्रिया चल रही है। जो भी दोषी मिलेगा, संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने टीजीटी तथा पीजीटी परीक्षा में जिले में अच्छी साख रखने वाले कालेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया है। उन्होंने तमाम सिफारिशों तथा दबावों को दरकिनार कर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है। कहा कि प्रदेश में भर्ती परीक्षा पारदर्शी तरीके से हो रही है। उन्होंने दावा किया कि माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित टीजीटी परीक्षा 2021 पारदर्शी तथा नकलविहीन संपन्न कराई गई है। परीक्षा को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित केंद्र व्यवस्थापक बधाई के पात्र हैं। टीजीटी परीक्षा की तरह पीजीटी परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed