फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   AIDS is the weakening of the physical immune system: Dr. Sanjay

शारीरिक प्रतिरक्षा प्रणाली का कमजोर होना ही एड्स है: डॉ. संजय

Wed, 01 Dec 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
AIDS is the weakening of the physical immune system: Dr. Sanjay
विश्व एड्स दिवस पर बापू आयुर्वेदिक कालेज में प्रतिक चिन्ह बनाकर लोगों को जागरुक करते छात्र और छा? - फोटो : MAU
मऊ। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर नगर स्थित शारदा नारायन अस्पताल के सभागार में बुधवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शारदा नारायन अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक तथा रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने कहा कि शारीरिक प्रतिरक्षा प्रणाली का कमजोर होना ही एड्स है। ऐसे मरीजों को होने वाली बीमारी जल्दी ठीक नहीं होती है। ऐसे मरीजों को प्रारंभिक लक्षण में बुखार, सिरदर्द, थकान, हैजा, मतली, और नसों में सूजन, किसी बीमारी का जल्दी ठीक न होना इत्यादि शामिल है। इससे बचाव ही इसका सफल इलाज है। कहा कि जागरूकता से ही इस बीमारी से बचा जा सकता है। हम सबको मिलकर इसके बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. रूपेश कुमार सिंह, डॉ. गुलाम रसूल, डॉ. सतीश, मनीष शर्मा, हामिद, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।

बापू मेडिकल कालेज के छात्रों ने एड्स के प्रति किया जागरूक
कोपागंज। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर बुधवार स्थानीय क्षेत्र के बापू मेडिकल कालेज के छात्रों ने एड्स पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।इस कार्यक्रम के अंतर्गत हाथो में तख्तियाँ लिए छात्रों ने एड्स के प्रतीक लोगो का आकार बनाते हुए लोगों को सावधानी बरतने और जागरूक रहने का संदेश दिया। छात्रों ने संदेश के माध्यम से जागरूक किया कि बचाव इस बीमारी का उपाय है। इस अवसर पर क्षेत्र के बापू हॉस्पिटल एवं बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज कोपागंज के छात्र-छात्रों ने जागरूकता रैली भी निकाली। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में जागरूकता के स्लोगन लिखे बैनर ले रखे थे। हास्पिटल पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। छात्रों ने कहा कि सतर्क रहिए और जागरूक बनिए। एड्स से बचाव के लिए सावधानी रखने की जरूरत है। छात्रों ने कहा कि हर किसी की नैतिक जिम्मेदारी है कि एड्स से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed