{"_id":"5d7d1b398ebc3e01574218cf","slug":"agitation-mau-news-vns483776547","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजिज मुहल्लेवासियों ने नाली में खडे होकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजिज मुहल्लेवासियों ने नाली में खडे होकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कोपागंज। नगर पंचायत के फुलेलपुरा मुहल्ले की सोनकर बस्ती के दर्जनों घरों का गंदा पानी निकलने की समुचित ब्यवस्था न होने से नाराज मुहल्लेवासियों ने शनिवार को अपने बच्चों के साथ नालियों की सफाई की। इस दौरान नाली में खड़े होकर प्रदर्शन किया और नगर पंचायत के विरोध में नारेबाजी की। मुहल्लेवासियों का कहना है कि नगर पंचायत अधिकारियों से जलनिकासी की व्यवस्था की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा।
मुहल्ले वासियोें ने कहा कि नगर पंचायत अधिकारी स्वयं नाले को लेकर राजनीति कर रहे हैं। इस भीषण गर्मी में होने वाली संक्रामक बीमारियों को लेकर सभी सशंकित हैं। मुहल्ले वासियों ने चेताया कि अगर अविलम्ब नाले की व्यवस्था नहीं हुई तो आंदोलन होगा। कोपागंज नगर पंचायत के मोहल्ला फुलेलपुरा के सोनकर बस्ती के रहने वाले दर्जनों परिवार का लगभग वर्षो से जीना दूभर हो गया है। आलम यह है कि गंदा पानी न निकलने से इस भीषण गर्मी के मौसम में नाले से उठने वाली दुर्गन्ध से खाना पीना रहना भी दूभर हो गया है । बस्ती के लोग इस मौसम में होने वाली सक्रमण बीमारियों को लेकर परेशान हैं। बस्ती के दशरथ शंकर सुनील बांके श्याम सुंदर रामू , विशम्भर , मौजी, रमेश ,जवाहिर, मालती, चंदा , ऊषा, कोमली ,सरोज , चिंता, ज्ञानती आदि का आरोप था कि कई बार इसे लेकर नगर पंचायत से लिखित व मौखिक शिकायत की गई लेकिन नगर पंचासयत अधिकारियों द्वारा यह कहकर टरका दिया जाता है कि प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है । इन थोथे आश्वासनों से आजिज बस्ती के लोगों ने शनिवार को अपने छोटे छोटे बच्चों को लेकर गन्दे पानी खड़े हो नगर पंचायत के विरूद्व नारेवाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सभी ने नगर पंचायत पर साजिश का आरोप लगाया ।कहा कि अविलम्ब गन्दे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो टाउन एरिया कार्यालय का घेराव करके आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में दशरथ सोनकर, सुनील, बांके , नंदलाल,श्याम सुंदर ,कन्हैया ,रमेश ,बिंदु ,चंदा ,गुड्डू सोनकर ,झब्बू ,अकील ,साहब ,सुनील ,रमेश ,विनोद सोनकर ,गौतम और स्वामी आदि रहे।