{"_id":"5d73f23e8ebc3e014f25cdbc","slug":"age-of-fish-trap-two-youths-died-due-to-drowning-in-pond-mau-news-vns4825362180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली का जाल बनी काल, तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली का जाल बनी काल, तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के तिघरा के पास तालाब में जाल से मछली पकड़ते समय शनिवार की दोपहर में एक युवक का पैर जाल में फंस गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा, उसे बचाने गया दूसरा युवक भी जाल में फंस गया। और गहरे पानी में चले जाने से दोनों युवकों की मौत हो गई। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया। मृतकों में एक युवक अपने माता पिता का इकलौता संतान था। उस परिवार में परिजनों की आजीविका चलाने वाला कोई नहीं बचा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मछलियों को पकड़ने के लिए डाली गई जाल ही युवकों की मौत का फंदा बन गई।
तिघरा गांव निवासी चार युवक अमित राजभर (30) पुत्र मानिक चंद, दीपांकर उर्फ पंकज गोंड (32) पुत्र गोपीचंद, आफताब (17) एवं बड़े शर्मा (25) गांव के दक्षिण स्थित ग्राम पंचायत के तालाब में मछली पकड़ने गए। युवकों ने तालाब में जाल डालकर पानी में घुसकर एक छोर से दूसरे छोर पर निकलते हुए मछलियों को जाल में फंसाने लगे। उसी दौरान अमित राजभर का पैर जाल के फंदे में फंस गया जिसके बाद वह पानी में डूबने लगा। अमित को डूबते देख उसका दोस्त दीपांकर गोंड उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी जाल में फंस कर गहरे पानी में डूब गया। दोनों युवकों को अपने सामने डूबते देख आफताब एवं बड़े शर्मा चिल्लाते हुए तालाब से बाहर निकलकर शोर मचाने लगे। कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए तथा डूब गए दोनों युवकों को पानी से बाहर निकालने की कोशिश में लग गए। आधे घंटे बाद मल्लाहों ने दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला। पहले अमित को पानी से बाहर निकाला गया उसके 15 मिनट बाद दीपांकर को पानी से बाहर निकाला जा सका। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही नवागत उपजिलाधिकारी बाबूलाल दुबे पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए सांत्वना दिया। मृतकों में अमित अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था, वह मजदूरी करके माता पिता, पत्नी और तीन बेटों की परवरिश करता था। उसकी पत्नी शीला और तीनों बेटों का रोकर रोकर बुरा हाल था। उधर दीपांकर बाहर रहकर किसी नीजी कंपनी में नौकरी करता था। उसकी सिर्फ दो बेटियां हैं। इसका एक भाई मंद बुद्धि है। अपने माता पिता,भाई, पत्नी किरन और दो बेटियों की परवरिश यही करता था। इस घटना में दोनों युवकों की मौत के बाद इनके परिवारों में अंधेरा छा गया है।