{"_id":"6170592a3c3e1b75e37cc9f6","slug":"against-the-target-of-30-thousand-only-seven-thousand-got-the-vaccine-mau-news-vns6183202164","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार लक्ष्य के सापेक्ष महज सात हजार को ही लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार लक्ष्य के सापेक्ष महज सात हजार को ही लगा टीका
विज्ञापन
मऊ। शासन के निर्देश के क्रम में जिले में पांच दिवसीय मेगा कोविड टीकाकरण कैंप की शुरूआत बुधवार को हुई। जिले भर में कुल 67 टीकाकरण केंद्र लोगों को टीकाकरण किया गया। पहले दिन ही लक्ष्य के सापेक्ष 25 फीसदी से कम लोगों ने ही टीकाकरण कराया। जबकि मेगा टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष व्यवस्था की थी। लेकिन टीकाकरण केंद्रों पर कम लोग ही दिखाई दिए।
शासन के निर्देश के क्रम में पांच दिनों में कुल डेढ़ लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया गया है। लेकिन पहले दिन ही अभियान फिसड्डी साबित होता दिखा। टीकाकरण केंद्रों पर कम लोग दिखाई दिए। प्रतिदिन 30 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन पहले दिन 7253 लोगों का ही टीकाकरण हुआ। इनमें 18 वर्ष से ऊपर के 5072 लोगों का टीकाकरण हुआ, जबकि 45 वर्ष से ऊपर के 2181 लोगों को कोविड टीका लगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. बीके यादव ने बताया कि टीकाकरण के लिए सभी टीकाकरण केंद्रों पर पर्याप्त टीके की डोज भेज दी गई हैं। लेकिन पहले के सापेक्ष कम लोग ही केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। अभी तक जिले में कुल 12 लाख 40 हजार 438 लोगों को टीका लगाया गया है।