{"_id":"c4e7b497440417d41dd455997142c649","slug":"against-terrorist-attack-blew-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिस में हुए हमले के विरोध में फूंका आतंकवाद का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेरिस में हुए हमले के विरोध में फूंका आतंकवाद का पुतला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस की राजधानी पेरिस में साप्ताहिक पत्रिका चार्ली ऐबदो के कार्यालय पर आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को जिले के पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए गाजीपुर तिराहा पर आतंकवाद का पुतला फूंका।
बाइक जुलूस निकालकर रेलवे स्टेशन होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां मानव शृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
गुरुवार को विभिन्न समाचारपत्रों और इलेक्ट्रानिक चैनलों के पत्रकार नगर क्षेत्र के गृहस्थ प्लाजा में एकत्रित हुए। जहां पर आतंकी हमले में मारे गए साप्ताहिक पत्रिका के पत्रकारों के प्रति शोक प्रकट किया गया।
विज्ञापन
पत्रकारों को संबोधित करते हुए वेद मिश्रा ने कहा कि यह एक कायराना कृत्य है। राहुल सिंह ने पत्रकारों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को फांसी देने की मांग की।
प्रदीप सिंह ने कहा कि पूरे विश्व के पत्रकार इस हमले की निंदा करते हैं। ब्रह्मनंद पांडेय ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ फ्रांस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।