फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Against power cuts

बिजली आपूर्ति को लेकर कांग्रेसजनों ने धरना दिया

Wed, 12 Aug 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 12 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Against power cuts
शहर में अघोषित बिजली कटौती को लेकर शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खालिद अंसारी के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन



इस दौरान धरने पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए खालिद अंसारी ने कहा कि बिजली कटौती कारण बुनकरों के समक्ष रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।  कहा कि बिजली से ही बुनकरों की आजीविका चलती है।
विज्ञापन



 बिजली न रने पर लूम बंद हो जाते हैं और बुनकरों की कमाई ठप हो जाती है। आरोप लगाया कि बुनकरों भुखमरी के कगार पर लाने के लिए प्रदेश सरकार के इशारे पर बिजली का संकट खड़ा किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बनुकर नेता ने कहा कि बिजली की भारी कटौती से बुनकरों के समक्ष फांकाकशी की नौबत आ गई है। आज  वहीं इस भीषण गर्मी में बिजली के न रहने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।


यदि चेतावनी दी कि शीघ्र ही बिजली व्यवस्था सुचारु रुप से नहीं सुधरी तो आगामी 19 अगस्त को बिजली विभाग के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा।


 धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता नंदकिशोर सिंह ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से हर तबका परेशान है। भीषण सूखे की स्थिति में भी बिजली न रहने से नलकूप नहीं चल रहे हैं।



 जिससे धान की फसल बचा पाना किसानों के लिए चुनौती बन गया हे। धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर अर्जुन राम, सुभाष गुप्ता, नसीम बेलाली, सुहेल नोमान, रवि खंडेलवाल, रामकरन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed