{"_id":"623b586f312f2f13614f71ae","slug":"after-two-years-up-board-exams-will-start-from-today-mau-news-vns6445730144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद आज से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान नगर के सोनी धापा इंटर कालेल में डेस्क स्लीप चिपकाते कर्मचारी और शि
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की चल रही तैयारी बुधवार को पूरी हो गई। चार सचल दस्ते, 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा पर नजर रखेंगे जबकि कंट्रोल रुम में सभी परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिग से निगरानी की जाएगी। 126 परीक्षा केंद्रों पर 78912 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उधर, परीक्षा केंद्रों पर अपराह्न बाद तक सीटिंग प्लान की कवायद चलती रही। माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन तैयारी को अंतिम रुप देने में लगे रहे। जिले में बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू होगी। हाईस्कूल प्रथम पाली सुबह आठ से पूर्वाह्न 11.15 तक होगी जिसमें हिंदी, प्रारंभिक हिंदी की परीक्षाएं होंगी। जबकि इंटरमीडिएट में प्रथम पाली में सैन्य विज्ञान तथा द्वितीय पाली अपराह्न दो से शाम 5.15 तक हिंदी, सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। 126 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल में 43,697 तथा इंटरमीडिएट में 35215 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा सहायक वित्त व लेखाधिकारी के नेतृत्व में गठित सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेगा। परीक्षा केंद्रों को 31 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों की मानीटरिंग करते रहेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। इसके अलावा 40 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षकों के हिसाब से छह हजार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। शिक्षकों की कमी के चलते बेसिक शिक्षा विभाग से एक हजार सहायक अध्यापकों की तैनाती की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों के साथ ही एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात होंगे। जिले के 126 परीक्षा केंद्रों पर छह हजार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। तैनात कक्ष निरीक्षकों की अनुपस्थित होने की स्थिति में उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बना कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। कंट्रोलरूम का दूरभाष नंबर 0547-2970930 परीक्षा अवधि में संचालित रहेगा। कैमरे 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। कंट्रोल रूम प्रभारी पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल कालेज के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार ने बताया कि जिले के सचल दस्ता तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुचित साधन से संबंधित सूचना कंट्रोल रुम में उपलब्ध कराएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा ंपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। किसी परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था मिली तो केंद्र व्यवस्थापक सहित संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।