फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After the relief, cold knock again

राहत के बाद फिर से ठंड की दस्तक

Fri, 09 Jan 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Fri, 09 Jan 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
After the relief, cold knock again
कुछ दिन की राहत के बाद ठंड ने फिर दस्तक दी। गुरुवार की रात से पछुवा हवाओं के थपेड़ों से गलन में इजाफा हुआ है। इससे आम जन फिर ठंड से परेशान है। दोपहर तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन


 इससे और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक तरफ जहां तीन दिनों से ठंड से कुछ राहत मिलने के बाद लोगों में आस जगी थी कि मौसम सामान्य हो जाएगा, वहीं शुक्रवार को शीतलहर ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन


 ठंड का असर सरकारी कार्यालयों से लेकर बाजार एवं निजी प्रतिष्ठानों में देखा गया, लोग अलाव तापते नजर आए।
मौसम में गुरुवार की रात से अचानक बदलाव से ठंड बढ़ गई है।

तेज हवाओं से जहां आम लोगों को काफी समस्या हुई वहीं पशु पक्षी भी दुबकते नजर आ रहे हैं। तीन दिनों से मौसम साफ होने के चलते जहां लोग यह मान कर चल रहे थे कि ठंड अब काफी कम होकर धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी उन्हें काफी झटका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक तापमान में गिरावट के साथ गलन बढ़ने के बाद लोग ठंड से दिन भर कांपते नजर आए। तेज ठंड का असर यह रहा कि दिन भर सूर्य के दर्शन न होने से लोग एक तलक धूप को भी तरस गए।

इससे वह जगह-जगह अलाव की व्यवस्था करने लगे। तीन दिनों से जहां अलाव जलने वाले स्थान थे वहां भी लोग आग फूंकते नजर आए। सबसे अधिक परेशानी गरीब तबके के लोगों एवं जानवरों को उठानी पड़ रही है।

सुबह से ही मजदूर, रिक्शा चालक ठंड के बावजूद हाड़तोड़ मेहनत करते देखे गए जब कि पशु पक्षियों का भी हाल बेहाल रहा। वह भी पछुवां हवाओं से बचने के लिए आड़ खोजते नजर आए।


दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। पछुआ हवा से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। तीर की तरह सीने में लगने वाली पछुवां हवा ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।

ठंड से दिन भर लोग कांपते रहे। इसके बावजूद सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed