फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After the main accused son, his father was also arrested

Mau News: मुख्य आरोपी बेटे के बाद पिता भी गिरफ्तार

Mon, 09 Jun 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
After the main accused son, his father was also arrested
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवकली विशुनपुर गांव में गोलीकांड में शामिल दूसरे आरोपी को पुलिस ने सोमवार को आंबेडकर पार्क से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने घटना के बाद ही मुख्य आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने दूसरे आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोपागंज एसओ विजय प्रकाश मौर्या ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि देवकली विशुनपुर गोली कांड में सह आरोपी कृष्णानंद राय भागने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया कि इससे पहले पुलिस ने बीते शनिवार को घटना के कुछ घंटे बाद ही मुख्य आरोपी आशीष को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को पकड़ा गया आरोपी कृष्णानंद राय मुख्य आरोपी का पिता है। दोनों ने 44 साल पुराने मर्डर का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था। बताते चले कि बीते शनिवार को आशीष ने तमंचा से देवकली विशुनपुर गांव के पूर्व प्रधान रमेश राय को पीछे से उसके सिर में गोली मार दी थी। वर्तमान में पूर्व प्रधान का उपचार वाराणसी में एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed