{"_id":"c529ec02523f86efee8315255bb8b76f","slug":"after-signing-the-doctor-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइन करने के बाद डाक्टर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइन करने के बाद डाक्टर लापता
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार की दोपहर सीएचसी कोपागंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान एक चिकित्सक हस्ताक्षर बनाकर अनुपस्थित थे।
फील्ड ड्यूटी वाले पांच डाक्टर और अन्य स्टाफ ने भी मूवमेंट इंट्री में कोताही बरती थी। वार्डों में गंदगी का आलम देखा गया। इसपर डीएम ने अव्यवस्था के लिए सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक को जिम्मेदार मानते हुए जवाब तलब किया है।
दोपहर बाद डीएम पहुंचे। उस समय डा. अनिल कुमार उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाकर कहीं चले गए थे। स्वास्थ्य सेविका भी नहीं थी। संविदा पर तैनात पांच डाक्टरों एवं अन्य स्टाफ जिनकी ड्यूटी फील्ड में होती है, उनके द्वारा मूवमेंट रजिस्टर सही से नहीं भरा गया था। अस्पताल में एक्सरे मशीन नहीं है।
इस दौरान जिलाधिकारी ने हास्पिटल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। साफ-सफाई ठीक रखने एवं डाक्टरों को समय से बैठने के निर्देश दिए। डीएम ने अनुपस्थित रहने वाले सभी डाक्टरों और कर्मचारियों के साथ ही चिकित्साधीक्षक डा. पीके राय का भी स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। एक्सरे मशीन के लिए जिलाधिकारी ने शासन को पत्र लिखने के लिए निर्देश दिए।