{"_id":"611a96b68ebc3e431c4997d1","slug":"after-five-months-the-secondary-school-opened-the-beauty-returned-mau-news-vns6062917145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह बाद खुले माध्यमिक विद्यालय, लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह बाद खुले माध्यमिक विद्यालय, लौटी रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ कोरोना संक्रमण के चलते पांच माह से बंद नौवीं से 12वीं कक्षा के माध्यमिक विद्यालय सोमवार से खुल गए। एक बार फिर से विद्यालयों में रौनक लौट आई। स्कूल आने वाले सभी छात्र-छात्राओं को थर्मल स्क्रीनिंग तथा सैनिटाइजर से हाथ धुलवाकर अभिभावकों का सहमति पत्र दिखाने के बाद मास्क लगाकर विद्यालय में प्रवेश दिया गया। विद्यालय खुलने से छात्र छात्राएं उत्साहित नजर आए। शासन से नामित अधिकारी उप शिक्षा निदेशक प्रयागराज शिवसेवक सिंह ने जिले के प्रत्येक ब्लाक के एक-एक माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर शासन से निर्धारित कोविड गाइडलाइन की बारीकी से जांच की।
जिले में सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड से संबद्ध 527 से अधिक माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 1.35 लाख छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। कोरोना संक्रमण के चलते माध्यमिक विद्यालय बंद चल रहे थे। शिक्षक विद्यालय जाकर आनलाइन क्लास संचालित कर रहे थे। सरकार के फरमान पर सोमवार से कोविड प्रोटोकाल के तहत दो पालियों में नौवीं से 12वीं तक के 50 फीसदी छात्र-छात्राओं के साथ माध्यमिक विद्यालय सोमवार को खुले। विद्यालय गेट पर ही छात्र-छात्राओं को थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद सैनिटाइजर से हाथ धुलवाकर कक्षा में भेजा गया। इस दौरान लंबे समय बाद सभी ने एक दूसरे से हालचाल पूछा और पढ़ने के लिए अपनी-अपनी कक्षाओं की ओर बढ़ चले। स्कूल आने वाले सभी छात्र मास्क लगाए हुए थे। इस दौरान शिक्षकों ने उनसे पहले जल्द से जल्द अधूरे पाठ्यक्रमों को पूरा करने को कहा और फिर उनकी कक्षाएं लेने में जुट गए। शासन से नामित अधिकारी उप शिक्षा निदेशक प्रयागराज शिवसेवक सिंह ने जिले के परदहां, फतहपुरमंडाव, मुहम्मदाबादगोहना सहित विभिन्न ब्लाकों में एक-एक माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान शासन से निर्धारित कोविड प्रोटोकाल का बारीकी से जायजा लिया।
मधुबन संवाददाता के अनुसार कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद शासन के फरमान पर नौवीं कक्षा से 12 कक्षा के माध्यमिक विद्यालय खुले। जहां कोरोना प्रोटोकॉल के क्रम में छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्कअप के साथ विद्यालयों में उन्हीं छात्रों को प्रवेश करने दिया गया, जिनका तापमान कोरोना नियमों के अनुरूप पाया गया। इस दौरान क्षेत्र के शहीद इंटर कॉलेज, सुभागी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, संत कबीर इंटरमीडिएट कॉलेज, बीपीएस पब्लिक स्कूल, हरिवंश मल्ल मेमोरियल इण्टर कालेज सहित विभिन्न विद्यालयों में कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर विद्यालय प्रबंधन सतर्क रहा।