{"_id":"61aba6500ce1713ce17e2c06","slug":"after-defeating-mubarakpur-1-0-in-the-opening-match-gorakhpur-reached-the-final-mau-news-vns626111160","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच में मुबारकपुर को 1-0 से हराकर गोरखपुर पहुंचा फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच में मुबारकपुर को 1-0 से हराकर गोरखपुर पहुंचा फाइनल में
विज्ञापन
मऊ। दोहरीघाट के विक्ट्री इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही स्व. रामानन्द राय स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में सेन्ट एन्ड्रूज गोरखपुर की टीम ने स्पोर्टिंग क्लब मुबारकपुर को 1-0 से हराकर सीधे फाइनल मे प्रवेश किया। मैच में मुबारकपुर व गोरखपुर की टीम का कड़ा मुकाबला बड़ा रोचक रहा। मध्यांतर तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी थी। मध्यांतर के 58वें मिनट पर गोरखपुर के नौ नंबर जर्सी के खिलाड़ी ने एक खूबसूरत पास से छह नंबर के खिलाड़ी विनोद ने मैदानी गोल करते हुए अपने टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रही जबकि मुबारक की टीम को दो कार्नर मिले लेकिन गोल में नहीं बदल सकी। इस तरह गोरखपुर ने मुबारकपुर को 1-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के दूसरे मैच में गाजीपुर ने देवरिया को एक एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। गोरखपुर व गाजीपुर की बीच रविवार को फाइनल मुकाबला होगा। उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य शिक्षक नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जयनारायण द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व गेंद को किक मारकर फुटबॉल मैच का उद्घाटन किया।
मैच शुरू होने से पूर्व मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें। इससे अनुशासन की भावना पनपती है। कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। विशिष्ट अतिथि जयनारायण द्विवेदी ने कहा कि इतने बड़ी फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर दिवाकर राय, संजय सिंह, संतोष सिंह, अरविंद राय, रामदरश सिंह, उदयभान राय, देवेन्द्र शाही, सुनील राय, ऊषा राय, रामप्रवेश राय, चन्टू स्वामी, सुधा राय, कृष्ण मोहन निगम, जयप्रकाश मल्ल, रामाश्रय यादव समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। मैच के संचालक प्रधानाचार्य शाश्वतानन्द पांडेय तथा कमेन्ट्रेटर मुन्ना शाही दर्शकों व खिलाड़ियों में रोमांच भरते रहे। मैच के संयोजक विद्यालय के प्रबंधक धर्मेन्द्र कुमार राय ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान मैच के रेफरी अबुजर, अजीजुल हसन, नियाज अहमद,नसीम, इरशाद अहमद, याकूब और मैच कमिश्नर अली अब्बास रहे।