फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After Banaras, a rail coach restaurant will be built at Mau Junction

Mau News: बनारस के बाद मऊ जंक्शन पर बनेगा रेल कोच रेस्टोरेंट

Mon, 15 Sep 2025 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
After Banaras, a rail coach restaurant will be built at Mau Junction
रेलवे स्टेशन परिसर में रेस्टोरेंट के लिए पहुंचा रेलकोच।संवाद
मऊ। बनारस के बाद अब मऊ जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट बनेगा। शाहगंज के वेंडर को कोच रेस्टोरेंट बनाने का टेंडर मिला है। इसमें एक साथ 55 लोग बैठ सकेंगे। यहां भोजन और नाश्ते की 24 घंटे व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

यह रेस्टोरेंट एक एसी कोच में बनेगा। इसे जंक्शन के पार्किंग स्थल के बाहर क्लब घर के सामने बनाया जाएगा। बलिया, गाजीपुर, देवरिया, भटनी, आजमगढ़ के बीच मऊ जंक्शन ऐसा पहला स्टेशन होगा जहां रेल कोच रेस्टोरेंट की सुविधा होगी।
विज्ञापन

यहां मिलने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और कीमतों की निगरानी रेलवे के स्वास्थ्य और वाणिज्य विभाग करेंगे। मऊ जंक्शन के डीसीआई आखिलेश सिंह ने बताया कि रेल कोच रेस्टोरेंट में 24 घंटे खाना और नाश्ता मिलेगा। जंक्शन पर रोजाना औसतन 15 से 20 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। रेल कोच रेस्टोरेंट से जहां यात्रियों को भोजन की सुविधा मिलेगी, वहीं रेलवे को राजस्व भी मिलेगा। बताया कि यह योजना पहले से थी लेकिन इसे अब लागू किया जा रहा है। इसके तहत एक एसी कोच जो कि पहले प्लेटफॉर्म-4 की लाइन में रिजर्व किया गया था, उसे ही इसे रेल कोच रेस्टोरेंट के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed