{"_id":"55257103af64201522cdac996c350e30","slug":"advocates-vote-in-central-bar-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 का भाग्य मतपेटिका में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 का भाग्य मतपेटिका में बंद
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Feb 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। इसमें अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे 18 प्रत्याशियों का भाग्य मतदान पेटिका में बंद हो गया।
874 अधिवक्ताओं में से 848 ने वोट डाले। इसमें 18 टेंडर मत भी शामिल हैं। मतदान सुबह दस से प्रारंभ हुआ जो शाम चार बजे तक चला। मतदान को लेकर कचहरी परिसर में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त रहे।
बार के पुस्तकालय भवन में मतदेय स्थल बनाया गया था। अध्यक्ष , महामंत्री, साधारण उपाध्यक्ष के दो पद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री के तीन पद, कोषाध्यक्ष के कुल नौ पदों के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन
मतदान सकुशल संपन्न हो जाने पर एलडर कमेटी के लोगों ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया। चुनाव संचालन समिति व एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने बताया कि मतगणना शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना में प्रत्याशी या उसके एक अभिकर्ता स्थल पर मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि मतगणना के बाद चुनाव परिणाम से लोगों को अवगत करा दिया जाएगा। परिणाम की अधिकृत घोषणा आमसभा की बैठक में की जाएगी। मतदान के बाद सभी प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ अपनी-अपनी जीत के दावे करते नजर आए।
मतदान के दौरान सबसे अधिक चर्चा अध्यक्ष और महामंत्री के पदों को लेकर रही। दोनों पदों पर त्रिकोणात्मक संघर्ष के आसार नजर आ रहे हैं।
मतदान में एल्डर कमेटी के सदस्य रविशंकर सिंह, नमोनरायन राय, वृजबिहारी सिंह के अलावा चुनाव समिति के सदस्य फूलबदन यादव, शरद श्रीवास्तव, एकबाल अहमद, हरिकेश यादव, राकेश वर्मा, वृजेश शर्मा, नंदू प्रसाद, योगेंद्र राम पटेल ने अपना योगदान दिया।