{"_id":"598366134f1c1bd4638b4582","slug":"advocates-did-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने किया कार्यबहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने किया कार्यबहिष्कार
mau news
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल में शामिल अधिवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में बुधवार को अधिवक्ता और तहसीलकर्मियों के बीच हुए विवाद को लेकर गुरुवार को अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और उपजिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी अदालतों को बंद करा दिया। अधिवक्ता दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। पीड़ित अधिवक्ता ने तहसीलदार सहित चार कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी है।
बता दें कि मुहम्मदाबाद गोहना तहसीलबार एसोसिएशन के सदस्य जयप्रकाश दुबे बुधवार को रानीपुर ब्लाक के विशुनपुर गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे के संबंध में की गई शिकायत के बारे में लेखपाल से पूछताछ करने गए थे। इस दौरान दोनों में विवाद बढ़ गया। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि लेखपाल और उसके साथियों ने उन्हें बुरी तरह से मारापीटा जिससे उनको चोटें आयी। बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के अधिकांश अधिवक्ता मुकदमे की पैरवी के लिए जिला मुख्यालय जाते हैं। विवाद की जानकारी होने पर शाम को दर्जनों की संख्या में पहुंचे अधिवक्ताओं ने प्रदर्शनकर कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया।
इसी क्रम में गुरुवार को अधिवक्तओं ने पूरे तहसील परिसर में नारेबाजी की। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शब्बीर अहमद और मंत्री फिरोज अहमद का कहना है कि अधिवक्ता साथी पर हमला करने वाले लेखपालों और पूरी घटना के लिए जिम्मेदार तहसीलदार पर मुकदमा दर्ज होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसीलदार, लेखपाल सहित चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से महेंद्र राय, विनोद सिंह, सुरेश चतुर्वेदी, राजकुमार पासवान, आलोक श्रीवासतव, खुर्शीद अहमद, एनाम खां, सुधीर श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव आदि दर्जनों लोग शामिल रहे।