फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Advocate's strike in protest against beating of partner

साथी की पिटाई के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी

Fri, 04 Aug 2017 11:39 PM IST
mau news
mau news Updated Fri, 04 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Advocate's strike in protest against beating of partner
मुहम्मदाबाद गोहना में अधिवक्ताओं के हड़ताल को संबोधित करते
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील में अधिवक्ता और लेखपालों के बीच हुए विवाद के बाद अधिवक्ता की पिटाई से नाराज वकीलों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी अदालतों का बहिष्कार किया, साथ ही तहसील परिसर में धरना देकर विरोध जताया। अधिवक्ता अपने साथी की पिटाई करने वाले लेखपालों के निलंबन और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग पर अड़े  हैं। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी से दो बार हुई वार्ता के बाद भी बार अधिवक्ता अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

गौर तलब है कि मुहम्मदाबाद गोहना तहसील बार के अधिवक्ता जयप्रकाश दूबे द्वारा बुधवार को क्षेत्र के बिसुनपुर गांव में अवैध कब्जा की शिकायत के बारे में पूछताछ करने के दौरान लेखपालों से उनका विवाद हो गया था। अधिवक्ता का आरोप है कि इस दौरान लेखपालों ने उनकी पिटाई किया जिससे उनको चोटे आयी है। साथी अधिवक्ता पर हमला से नाराज अधिवक्ता गुरूवार से तहसील मुख्यालय स्थित सभी अदालतों का बहिष्कार करते हुए धरना पर बैठे है। इस क्रम में शुक्रवार को सुबह तहसील खुलते ही वकीलों ने पुरे तहसील परिसर में घुमकर नारेबाजी किया साथ ही अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी किया। तहसील भवन पर आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता वक्ताओं ने अपने साथी की पिटाई की निंदा करते हुए इसके लिए तहसीलदार और एसडीएम को दोषी बताया। पूर्व बार मंत्री संतोष श्रीवास्तव, महेंन्द्र राय, अध्यक्ष शब्बीर अहमद, मंत्री फिरोज अहमद आदि का कहना है कि दोषी लेखपालों पर मुकदमा दर्ज किए जाने और उनके निलंबन से कम पर कोई समझौता स्वीकार नहीं है। हालांकि इस दौरान उपजिलाधिकारी अनूप कुमार और अधिवक्ता पदाधिकारियों की दो बार वार्ता हुई लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से पवन श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, प्रदीप उपाध्याय, विनोद सिंह, रामजी सिंह,राजकुमार पासवान, डिसट्रिक्ट बार के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह और मंत्री उपेन्द्र चौहान भी शामिल हुए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed