फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Adverse entry to Registrar Kanungo, two accountants and the expert

रजिस्ट्रार कानूनगो ,दो लेखपालों और पेशकार को प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 24 Jun 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry to Registrar Kanungo, two accountants and the expert
मऊ। उपजिलाधिकारी सदर अतुल वत्स ने सदर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय का निरीक्षण बुधवार की शाम को किया। इस दौरान वयनामे के बाद क्रेताओं का नाम खतौनी अंकित करने के राजस्व अधिकारियों के आदेश के बाद कंप्यूटर में अंकित नहीं किए गए पाए। दो दो साल से खारिज दाखिल के आदेशों की पत्रावलियां बिना कंप्यूटर में चढ़ाए ही लंबित रखी गई मिलीं। इस भारी लापरवाही को देख एसडीएम हैरत में पड़ गए। जो काम अधिकतम 45 दिनों में हो जाना चाहिए , वह दो साल में भी नहीं किया गया। एसडीएम ने इस भारी लापरवाही का जिम्मेदार मानते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो ,दो लेखपालों और तहसीलदार के पेशकार को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कार्यालय में लंबित पत्रावलियों का अवलोकन किया। एक दो नही 50 ऐसी पत्रावलियां मिलीं जिनमें तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार के नामांतरण के आदेश के दो साल बाद तक आदेश कंप्यूटर में अंकित नहीं किए गए थे। इसके अलावा कई अन्य पत्रावलियां भी एसडीएम के मांगने पर आरके नहीं दिखा सके। एसडीएम ने आरके से पूछा कि तहसीलदार कार्यालय से परवाना आरके आफिस तक आने में कितना समय लगता है। आरके एसडीएम के इस सवाल का जवाब नहीं दे सके। आरके एसडीमके इस सवाल का भी जवाब नहीं दे सके कि इतने लंबे समय से इतनी सारी पत्रावलियां लंबित क्यों रखी गई हैं। एसडीमएने इसे घोर लापरवाही माना ।
विज्ञापन

एसडीएम ने इस लापरवाही के आरोप में रजिस्ट्रार कानूनगो राम नयन यादव , आरके आफिस में कंप्यूटर पर काम करने वाले लेखपाल सत्येंद्र मिश्रा और वीरेंद्र कुमार तथा तहसीलदार न्यायिक के पेशकार मनोज कुमार को दोषी पाते हुए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निदेश जारी कर दिया। इस बाबत एसडीएम अतुल वत्स का कहना है कि कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही कदापि बर्दाश्त नही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed