{"_id":"6058d3c58ebc3e590f3ceda4","slug":"adulteration-in-31-of-64-milk-samples-mau-news-vns58137748","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध के 64 नमूनों में 31 में मिली मिलावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध के 64 नमूनों में 31 में मिली मिलावट
विज्ञापन
चिरैयाकोट में होली को लेकर दुकान से मिठाई की सैम्पलिंग करते खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभा?
- फोटो : MAU
मऊ। बेहतर स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा आहार माने जाने वाले दूध में भी मिलावट का कारोबार हो रहा है। बीते 11 माह में लिए गए 64 दूध के नमूनों में 31 में मिलावट मिली है। वहीं 7 खोया के नमूनों में 6 में और 24 दूध से बनी मिठाइयों में मिलावट मिली।
बीते अप्रैल से फरवरी तक भेजे गए 215 नमूनों में से 207 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 133 खाद्य सामग्रियों में मिलावट मिली है। फेल नमूनों में अधिकांश दूध और उससे बनी मिठाइयां शामिल हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की माने तो 2020 अप्रैल से 28 फरवरी 2021 तक 215 खाद्य नमूने लिए जा चुके हैं। इसमें 64 दूध तथा 26 दूध से बनी मिठाई के अलावा 7 खोया, 3 पनीर, 15 खाद्य तेल के अलावा 17 अलग अलग मिठाई के नमूने थे। लखनऊ लैब में भेजे गए नमूनों में से 207 नमूनों की रिपोर्ट आ चुकी है।
विज्ञापन
बताया कि वित्तीय वर्ष में फेल हुए 133 नमूनों में से 120 संबंधित के विरुद्ध वाद दायर किया जा चुका है। इसमें एडीएम कोर्ट में 107 जबकि सीएम कोर्ट में 13 मामले दायर है। बताया कि एडीएम कोर्ट में से 148 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है, जिसमें मिलावट होने पर 41 लाख 86 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें 18 लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना अब तक वसूल किया जस चुका है।
ऐसे करे मिलावटी दूध की पहचान
मऊ। अभिहित अधिकारी एसके त्रिपाठी ने बताया कि मिलावट होने पर दूध का रंग हल्का पीला दिखाई देता है। गर्म करने पर हल्का पीला हो जाता है। सिंथेटिक दूध है तो सूंघने पर दूध जैसी गंध नहीं आएगी। हथेली पर दूध लेकर रगड़ने से झाग निकलता है। लैक्टोमीटर से पानी की मिलावट जांची जा सकती है। बताया कि सिंथेटिक दूध में मिलावट के लिए सोडियम कार्बोनेट, सोडियम बाइ कार्बोनेट, पोस्टर कलर सफेदा, फैट के लिए वनस्पति, सुगर के लिए ग्लूकोज मिलाया जाता है।
दो क्विंटल अमानक बेसन जब्त
मऊ। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने जिले के विभिन्न जगहों पर छापामारी अभियान चला नमकीन निर्माण इकाई से बेसन का नमूना लेने के साथ दो क्विंटल बेसन जब्त किया। वहीं चिरैयाकोट में बाराबंकी स्वीट हाउस तथा सुनील कुमार मद्देशिया की दुकान से छेना का नमूना लिया। जबकि करहा बाजार में किराना स्टोर से यादव नमकीन तथा नरेंद्र गुप्ता की मिठाई की दुकान से खोवा का नमूना लेने की कार्रवाई की गई। जबकि कमथरी में मिठाई की दुकान से छेना लेकर लखनऊ जांच के लिए भेजा गया। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदू पांडेय, रामानंद, जयहिंद राम मौजूद रहे।