फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Adopted seven schools

आदर्श बनाने के लिए सात स्कूल लिए गोद

Mon, 15 Dec 2014 11:25 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 15 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
Adopted seven schools
बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों एवं सह समन्वयकों को परिषदीय विद्यालयों को गोद लेकर एक आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इसके तहत सात विद्यालयों को कई बीईओ ने गोद लिया है। यहां शिक्षण कार्य के साथ ही सभी प्रकार के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति के साथ ही शिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन



रानीपुर में इस कवायद के तहत बीईओ राजीव यादव ने गोकुलपुरा, फतहपुर, जमालपुर, सचुई परिषदीय विद्यालयों को गोद लिया है। जब कि सह समन्वयक मतलूब रहमान ने बड़ागांव, स्वामीनाथ चौहान ने पड़री, धर्मेंद्र सिंह ने पलिया एवं अनिल मौर्य ने ब्राह्मणपुरा दक्षिण के परिषदीय विद्यालयों को गोद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन विद्यालयों को सामुदायिक सहभागिता तथा जन सहयोग से आदर्श विद्यालय बनाने का संकल्प लिया गया है। बीईओ का कहना है कि प्रयास किया जाएगा कि गोद लिए गए विद्यालयों को ऐसा आदर्श विद्यालय बनाया जाए कि अन्य विद्यालय इससे सबक लेते हुए शिक्षण व्यवस्था में सुधार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed