फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ADO Panchayat reprimanded for not having toilets

शौचालय न बनने पर एडीओ पंचायत को फटकार

Sat, 06 Jun 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat reprimanded for not having toilets
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शनिवार को हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्कूल कायाकल्प पर काम कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि कायाकल्प में कार्य गुणवत्ता पूर्वक तरीके से सभी विद्यालयों में कराने के साथ ही, जून माह तक हर हाल में कायाकल्प के कार्य पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गांवों में बन रहे एलओबी शौचालय की समीक्षा किया। जिलाधिकारी ने विकास खंड में सबसे खराब प्रगति वाले सचिवों को तत्काल रिपोर्ट के आधार पर चिन्हित किया। डीएम ने कहा कहा कि ऐसा संज्ञान में आया है कि कई सचिव गांव में नहीं जाते। डीएम ने ऐसे सचिवों को चिन्हित कर तत्काल प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्दश दिए। पीएफएमएस के लिए एनएलओबी शौचालय का डाटा, आधार कार्ड, खाता नंबर सहित उपलब्ध न कराने वाले सचिव को चिन्हित कर मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश डीएम ने दिये। डीएम ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि वह अपने स्तर से स्वयं प्रतिदिन समीक्षा करें।लापरवाही करने वाले सचिवों के खिलाफ कार्यवाही कर अवगत करायें। बैठक में सीडीओ राम सिंह वर्मा,बीएसए ओ पी त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर, सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed