{"_id":"62cb1f9b6c67cd3f5617b015","slug":"admission-will-be-available-in-9th-to-12th-by-august-5-mau-news-vns6633289122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ से 12वीं में पांच अगस्त तक मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ से 12वीं में पांच अगस्त तक मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया शैक्षणिक सत्र 2022-23 शुरू हो गया है। यूपी बोर्ड में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं को पांच अगस्त तक प्रवेश दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को बोर्ड की वेबसाइट पर 16 अगस्त तक अपलोड किया जाना है। इस आशय का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है। जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय हैं।
2023 शिक्षा सत्र के लिए नौवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक प्रवेश की समय सीमा पांच अगस्त तक निर्धारित कर दी है। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले संस्थागत तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड करने की समय सीमा 10 अगस्त तक है। जबकि दस अगस्त के बाद प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है।
आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो 2022 में बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में 43750 परीक्षा तथा इंटर में 37374 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता का कहना था कि शैक्षणिक सत्र और बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया गया है।