फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   administration taken action against Mukhtar ansari close friends confiscated Suresh house in mau

मुख्तार के करीबियों में दहशत: पुलिस ने जब्त किया सुरेश का मकान, प्रशासन की लगातार दूसरे सप्ताह बड़ी कार्रवाई

Sat, 19 Jun 2021 01:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 19 Jun 2021 01:53 PM IST
सार

मऊ जिले में प्रशासन ने मुख्तार के करीबी का दो मंजिला मकान जब्त किया है। जब्त भवन में संचालित यूबीआई बैंक और पीसीएफ ऑफिस का किराया भी प्रशासन के खाते में जमा होगा।

विज्ञापन
administration taken action against Mukhtar ansari close friends confiscated Suresh house in mau
पुलिस ने जब्त किया सुरेश का मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के सदर विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी पर लगातार प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। एक सप्ताह पहले करीब 24 करोड़ की संपति जब्त करने के बाद शनिवार को मुख्तार के करीबी सुरेश सिंह का भीटी मोहल्ला स्थित दो मंजिला मकान जब्त करने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


जिला और पुलिस प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से की गई इस कार्रवाई से भीटी मोहल्ले में हड़कंप मच गया था। क्योंकि इससे पूर्व भी प्रशासन सुरेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई कर बस, ट्रक के साथ अन्य वाहनों को जब्त कर चुका है। दूसरी ओर एक सप्ताह के भीतर मुख्तार के खिलाफ प्रशासन की तरफ से की गई बड़ी कार्रवाई की पूरे जिले में चर्चा है। साथ ही दो बड़ी कार्रवाइयों से मुख्तार अंसारी के करीबियों में घबराहट देखी जा रही है।
विज्ञापन

 
बताते चलें कि मूलरूप से घोसी कोतवाली क्षेत्र के निवासी सुरेश सिंह भीटी मोहल्ले में राष्ट्रीय राज्यमार्ग-29 के किनारे घर बनवाकर रहते हैं। प्रशासन के अनुसार, सुरेश का मुख्तार गैंग से संबंध है। टैक्सी स्टैंड से अवैध वसूली का पहला आरोप लगने और मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने सुरेश का गैंगस्टर में चालान किया। इसके बाद प्रशासन ने उसकी संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में शनिवार को भीटी में मौजूद सुरेश सिंह के दो मंजिला भवन को प्रशासन ने जब्त किया। इस दौरान मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान, सीओ सिटी धनज्जय मिश्रा के साथ कोतवाली प्रभारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जब्त किए गए भवन के भूतल पर यूनियन बैंक और दूसरे तल पर पीसीएफ कार्यालय संचालित हो रहा है। जब्तीकरण की कार्रवाई के बाद इन संस्थानों से मिलना वाला किराया अब प्रशासन के खजाने में जमा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed