फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Administration removed poster banner from public places

Mau News: प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों से हटवाया पोस्टर बैनर

Tue, 11 Apr 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Administration removed poster banner from public places
घोसी/ चिरैयाकोट/ कोपागंज।राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में निकाय चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के बाद प्रशासन ने भावी प्रत्याशियों के बैनर, पोस्टर एवं होर्डिंग्स को अभियान चलाकर हटवाया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। घोसी के एसडीएम सुरेश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी उमाशंकर उत्तम के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने आचार संहिता लागू होते ही रविवार की देर शाम को अपने कर्मचारियों के साथ पुलिस बल की उपस्थिति में बस स्टेशन, तहसील मुख्यालय, रेलवे स्टेशन, सीताकुंड, ब्लाक मुख्यालय, सिनेमा हाल, मझवारा मोड़, बड़ागांव सहित अन्य स्थानों से बैनर और पोस्टरों को हटवाया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अनिल चंद तिवारी, रमाकांत चौहान, विमलेश कुमार अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। चिरैयाकोट कसबे में नगर पंचायत के ईओ अखिलेश कुमार यादव और थाना प्रभारी गंगासागर मिश्र के नेतृत्व में
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने रविवार की शाम से देर रात तक और सोमवार की सुबह अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों से बैनर पोस्टर को हटवाया। पुलिस ने वाहनों पर लगी काली फिल्म भी हटवाया। पुलिस ने चेतावनी दी कि वाहनों पर काली फिल्म न लगाएं। सार्वजनिक स्थानों पर झंडा, बैनर पोस्टर न लगाएं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से लाइसेंसी असलहों को जमा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमारे थाना क्षेत्र में कुल 400 लाइसेंसी असलहों में 124 जमा कराए गए हैं। कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र में सावर्जनिक स्थानों, विद्युत खंभों से होडिंग, पोस्टरों को प्रशासनिक अधिकारियों ने हटवाया। नगर पंचायत के ईओ संदीप सिंह, राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह, लेखपाल अश्वनी कुमार राय ने डांड़ी मोड़, स्टेट बैंक मोड़, थाना मोड़, कसारा मोड़, भातकोल मोड़, शिवपुर गाड़ा, चौक, भरतमिलाप, ओड़ियाना आदि स्थानों पर सार्वजनिक स्थानों, विद्युत खंभों से बैनर, पोस्टर उतरवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed