फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Administration implemented ESMA on the strike of secretaries

सचिवों के हड़ताल पर प्रशासन ने लागू किया एस्मा

Wed, 10 Nov 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Administration implemented ESMA on the strike of secretaries
मऊ। जिले में धान खरीद गति पकड़ने लगी है। धान खरीद शुरू होने के 10 दिन में 30 क्विंटल धान खरीद हो चुकी है। साधन सहकारी समितियों के सचिवों के हड़ताल के चलते पीसीएफ क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। हड़ताल पर चल रहे साधन सहकारी समितियों के सचिवों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। जिला प्रशासन ने हड़ताल पर एस्मा लागू कर दिया है। एआर ने दो हड़ताली सचिवों के खिलाफ तहरीर दिया है। इससे सचिवों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में 45 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पीसीएफ के 30, एफसीआई के दो, मंडी के एक, तथा विपणन के 11 क्रय केंद्र खोले गए हैं। धान खरीद एक नवंबर से 28 फरवरी तक होनी है। धान खरीद का लक्ष्य 41200 एमटी निर्धारित की गई है। धान की कटाई युद्ध स्तर पर चल रही है। लेकिन धान खरीद गति पकड़ने लगी है। साधन सहकारी समितियों के सचिवों के हड़ताल के चलते पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। केवल विपणन के 11 केंद्रों पर ही खरीद चल रही है। धान खरीद शुरू होने के 10 दिन में 30 क्विंटल धान खरीद हो चुकी है। जिला प्रशासन ने साधन सहकारी समितियों की हड़ताल को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए एस्मा लागू कर दिया है। एआर साधन सहकारी समितियां विवेक कौशल ने दो हड़ताली सचिवों के खिलाफ तहरीर दिया है। इससे सचिवों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

इस मामले में जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा ने कहा कि 11 क्रय केंद्रों पर धान खरीद चल रही है। किसानों को फोन कर बुलाया जा रहा है। सचिवों की हड़ताल पर प्रशासन ने एस्मा लागू कर दिया है। क्रय केंद्रों पर धान लेकर आने वाले किसानों का धान हर हाल में खरीदा जाएगा। किसानों की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed