फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Administration hammered on encroachment

पुलिस प्रशासन से बलिया मोड़ से हटवाया अतिक्रमण

Thu, 09 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Administration hammered on encroachment
मऊ। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को नगर के बलिया मोड़ पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सुबह लगभग नौ बजे से शाम चार बजे तक अतिक्रमण हटाया गया। जेसीबी की सहायता से अवैध निर्माण तोड़े गए। इस दौरान अवैध रूप से बने 25 कमरे और दुकानें तोड़ दी गईं। हाईवे की पटरियों से भी अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील के अनुसार शहर के सभी तिराहों और चौराहों को अतिक्रमण से मुक्त कर जाम की समस्या को समाप्त करके यातायात को सुगम बनाना है। बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स और नगर पालिका के ईओ और कर्मचारियों के साथ बलिया मोड़ से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की गई। जेसीबी से हाईवे के किनारे गाड़े गए बैनर पोस्टर, बोर्ड, गुमटियों, ट्रैक्टर के हल, झोपड़ियों को हटाया गया। सड़क के किनारे अवैध रूप से बनाए गए चूल्हे आदि को भी हटाया गया। लक्ष्मी नारायण मिश्र की प्रतिमा के निकट तिराहे पर सरकारी भूमि पर बनाए गए कई कमरों और दुकानों को तोड़वा दिया गया। अतिक्रमण हटने से ढेकुलिया घाट रोड मोड़ से बलिया मोड़ तक की पटरियां खाली हो गई हैं। इस दौरान ईओ नगरपालिका दिनेश कुमार, सफाई निरीक्षक सत्यप्रकाश और नरेंद्र कुमार कोतवाल डीके श्रीवास्तव, भीटी पुलिस चौकी प्रभारी शिवमूर्ति तिवारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed