फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Actual data of crops will be obtained from e-khasra investigation

Mau News: ई-खसरा पड़ताल से फसलों के वास्तविक आंकड़े होंगे प्राप्त

Fri, 05 Sep 2025 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Actual data of crops will be obtained from e-khasra investigation
एग्रीस्टैक योजना के तहत कराए जा रहे डिजिटल क्राॅप सर्वे(ई-खसरा पड़ताल) के संबंध में सर्वेयरों, सुपरवाइजरो एवं वेरिफायरो की बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में कार्यशाला आयोजित हुई। शुभारंभ जिलाधिकारी डा.दिनेशचंद्र द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि ई-खसरा पड़ताल से फसलों की वास्तविक आंकड़े प्राप्त होंगे जिससे किसानों को योजनाओं से लाभान्वित कराने में सहूलियत होती है। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रीति कन्नौजिया, निर्मला, सरिता देवी, पूजा सिंह, हरिवंश लाल, अखिलेश कुमार मौर्या, राम मिलन जायसवाल को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने 25 सितंबर तक जनपद के प्रत्येक सर्वेयर को प्राप्त लक्ष्य 1100 प्लांट का सर्वे करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सर्वेयरों को सम्मानित करते हुए कहा कि अन्य लोग इनसे प्रेरणा लेते हुए कार्य करें अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा और लापरवाही करने वालों को दंडित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सर्वेयरों को निष्ठा एवं ईमानदारी से समय के अनुसार कार्य पूर्ण करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ.रमेशचंद्र यादव द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे एप संचालन के लिए सर्वेयरों को लाइव वीडियो एवं सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के आधार पर पीपीटी द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम सर्वेक्षण संपन्न करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर अमित कुमार, तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर, समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत, एपीओ ग्राम विकास एवं सैकड़ों सर्वेयर मौजूद रहे। आभार उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed