फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Action will be taken against truck owner-driver

ट्रक मालिक-चालक पर होगी कार्रवाई

Sat, 09 Jul 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against truck owner-driver
घोसी कोतवाली क्षेत्र में ट्रक चालक और मालिक से दो बाइक सवार चार बदमाशों द्वारा लूट की सूचना पुलिस की जांच में झूठी निकली। इस मामले में पुलिस गलत सूचना देने वाले ट्रक मालिक और चालक पर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

घोसी एसओ नागेश उपाध्याय का कहना है कि उन्हें गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी मिथिलेेश यादव ने शनिवार की भोर साढ़े तीन बजे के करीब पुलिस को सूचना दी कि गोरखपुर से चोकर लोड कर गाजीपुर जाते समय दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने असलहा दिखाकर ट्रक में रखा 20 हजार रुपये की नकदी, पर्स छीनकर फरार हो गए। इस मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। जांच में पुलिस ने पाया कि ट्रक मालिक द्वारा 2018 में फाइनेंस पर सेकंड हैंड ट्रक 6,50,000 रुपये देकर 33,118 रुपये प्रति माह की किस्त पर लिया गया था। पूछताछ में यह भी पता चला कि ट्रक बीते 14 जून 2022 को गोरखपुर में फाइनेंसर द्वारा पकड़ी गई थी तथा 28 जून को 1,00,500 जमा करने पर छोड़ी गई थी। अब तक ट्रक की 19 किस्त बाकी है और 10-12 बार ट्रक किस्त जमा न करने पर फाइनेंसर द्वारा ट्रक खींचा जा चुका है। इस बार भी ट्रक का इस महीने की चार तारीख को किस्त नहीं दिया है, जिससे किस्त टूट चुकी है। पुलिस ने इस बिंदू की जानकारी होने पर जब ड्राइवर व मालिक से पूछताछ किया गया तो उन्होनें स्वीकार किया कि बीते शुक्रवार की रात्रि 8 बजे दोनों लोग कौड़ीराम से चोकर लादकर यूसुफपुर गाजीपुर जा रहे थे। कौड़ीराम और बड़हलगंज के बीच में पड़ने वाले ढाबे में दोनों लोगों ने खाना खाया और वहीं पर सो गए। इसी दौरान ढाबे में सोते समय उनका मोबाइल व पर्स छूट गया थाख्उनको जानकारी नहीं हुई आगे आने पर ट्रक मालिक ने ड्राइवर को बताया कि मेरा मोबाइल एवं पर्स जिसमें करीब 9000 रुपया, चार एटीएम कार्ड एवं स्वयं का डीएल ढाबा में कहीं सोते समय छूट गया। इसके बाद ट्रक ड्राइवर रामकरन यादव पुत्र मूखलाल निवासी बातेपुर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर के मोबाइल से ट्रक मालिक ने 112 नंबर को घरवालों के डर से लूट की झूठी सूचना दिया जांच से घटना पूर्णतया असत्य गलत मिली। उधर लूट की झूठी सूचना देने पर पुलिस ट्रक मालिक और ट्रक चालक पर कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed