फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Action will be taken against illegal captors

अवैध कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 14 Mar 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against illegal captors
मऊ। सहादतपुरा में नगर पालिका की नवीन परती के रूप में दर्ज जमीन पर कई लोगों ने कब्जा कर मकान बनवा लिया है। सरकारी जमीन को अपने नाम कराने के बाद दूसरे लोगों को बैनामा कर दिया है। जांच में यह प्रकरण सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने कहा है कि सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगरपालिका के अन्तर्गत राजस्व गांव सहादतपुरा में गाटा सं 310 व गाटा सं.295/469 पर अवैध कब्जे की शिकायत की जांच जिलाधिकारी अमित बंसल ने उपजिलाधिकारी सदर से कराई। जांच में पता चला कि संबंधित गाटे की जमीन नवीन परती की भूमि दर्ज है। इसे भीटी निवासी एक व्यक्ति ने अपने नाम पर दर्ज करा लिया था। इसे उप जिलाधिकारी, सदर के आदेश 30 जनवरी 2004 द्वारा पुन: नवीन परती के खाते में अंकित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके बावजूद गाटा संख्या 310 में लक्ष्मीना पत्नी परमहंस, सीता पत्नी रामविलास, विनोद कुमार व मनोज कुमार तथा पूनम पत्नी संतोष ने मकान बनवा लिया। इसी प्रकार राजस्व ग्राम बरपुर के गाटा सं.17 व 19 में बैनामा लेकर आशा पत्नी विजय कुमार राय, कृष्णकांत मौर्य पुत्र श्यामदत्त मौर्य, सावित्री पत्नी रामसरन सिंह कुशवाहा, मिंटू राय व राजेश राय तथा भानुमती पत्नी बासदेव ने मकान बनवा लिया है। ये लोग सरकारी भूमि (भीटा) गाटा सं. 7 में अपना निकास बनाकर रास्ते का प्रयोग कर रहे हैं। एसडीएम की जांच में यह पाया गया कि जिस भूमि का उपयोग रास्ते के लिए किया जा रहा है वह भूमि सरकारी है। जिलाधिकारी ने बताया कि इन बैनामेदारों ने रास्ते के लिए कोई भूमि नहीं छोड़ी है। इस प्रकार सरकारी भूमि पर इनका कब्जा अवैध है। इन अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध विधि संगत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed