{"_id":"61bcaeed81826851c6509d91","slug":"action-continues-against-mukhtar-ansari-gang-nearest-contractor-to-encroachment-removed-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार अंसारी गैंग पर चोट जारी: मऊ में बाहुबली विधायक के करीबी ठेकेदार पर कार्रवाई, पोखरी से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार अंसारी गैंग पर चोट जारी: मऊ में बाहुबली विधायक के करीबी ठेकेदार पर कार्रवाई, पोखरी से हटाया अतिक्रमण
Fri, 17 Dec 2021 09:08 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 17 Dec 2021 09:08 PM IST
सार
मऊ जिले में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।
विज्ञापन
ठेकेदार ने पोखरी की जमीन पर बनवाया था स्विमिंग पूल
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
मऊ जिले के डुमरांव गांव स्थित सरकारी पोखरी से जिला प्रशासन ने शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटवाया। इस पर मऊ सदर के विधायक मुख्तार अंसार के करीबी ने अतिक्रमण कर लिया था। सरायलखंसी थाने के डुमरांव गांव में राम अवध सिंह ने सरकारी पोखरी गाटा संख्या 588 रकबा 0.091 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण कर शौचालय, स्विमिंग पूल, फूलों की बागवानी और सात फीट ऊंची दीवार बनवा लिया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को तहसीलदार की मौजूदगी में राजस्व अधिकारियों ने पोखरी की पैमाइश की। उसके बाद शौचालय ध्वस्त करा दिया। दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस फोर्स के साथ गांव में बुल्डोजर के साथ पहुंची टीम ने स्विमिंग पूल, फूलों की बागवानी और दीवार को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
सुबह से शाम तक चली कार्रवाई के बाद अतिक्रमण हटाया गया। डुमरांव गांव निवासी राम अवध सिंह का पुत्र आरएन सिंह ठेकेदार है। वह मुख्तार अंसारी का करीबी है। सदर तहसीलदार संजीव कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के आदेश पर सरकारी पोखरी से अतिक्रमण हटाया गया है।
विज्ञापन
पढ़ेंः महिला ने तीन बच्चों संग पी लिया कीटनाशक, एक बेटे और मां की हालत गंभीर