फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accused of sabotaging 100 year old prestigious personnel union

100 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित कार्मिक संघ में तोड़फोड़ करने का लगाया आरोप

Mon, 13 Jun 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Accused of sabotaging 100 year old prestigious personnel union
मऊ। लोक निर्माण विभाग के मनमाने रवैए तथा विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष रामबली यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि 100 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित कार्मिक संघ में तोड़फोड़ करने की साजिश रची जा रही है। लंबित मांगों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाया जा रहा है। संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता कर समस्याओं का निराकरण करने के लिए विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को 12 जून तक का समय दिया गया था, परंतु 12 जून तक न तो विभागाध्यक्ष द्वारा प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता की गई। न ही किसी भी समस्या का निस्तारण किया गया। संघ के सचिव मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि 16 जून तक प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता एवं समस्याओं का निराकरण ना किए जाने पर 17 जून को प्रदेश के समस्त मंडल मुख्यालयों पर सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स धरना देते हुए ज्ञापन सौंपेंगे। 21 जून तक सकारात्मक वार्ता एवं समस्याओं का समाधान ना होने पर 22 जून से प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय धरना अनवरत चलेगा। 24 जून को अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार, हड़ताल तथा जेल भरो आंदोलन जैसे कठोर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया जाएगा। अंत में पांचसूत्रीय मांगों के लिए सभी डिप्लोमा इंजीनियरों ने मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर एसएन यादव, प्रेमनाथ, बृजेश कुमार यादव, आनंद कुमार गौतम, शत्रुघ्न गुप्ता, हरिलाल, उपेंद्र कुमार गौतम, विद्यासागर मिश्रा, संतोष कुमार तिवारी, रामसूरत यादव, आरएस यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed