फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accused of murder arrested

प्रेमी ने ही की थी संजीदा की हत्या

Sun, 27 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 27 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of murder arrested
नौ दिसंबर की रात गला रेतकर हुई संजीदा की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी एवं प्रेमी के पिता ने मिलकर अपने घर पर ही की थी। संजीदा घटना के रात अपने घर से तलाक में मिले रुपये लेकर सीधे प्रेमी के पास पहुंची।
विज्ञापन



 वहां जबरदस्ती शादी का दबाव बनाए जाने पर आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को मोहल्ले के पास स्थित कब्रिस्तान के निकट झाड़ी में फेंक दिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी प्रेमी को बरामद कर संजीदा के रुपये, मोबाइल एवं हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। पुलिस उसके पिता की तलाश कर रही है। इसका खुलासा शनिवार  को पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय ने एसपी कार्यालय में किया।
विज्ञापन



पुलिस के  अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बुनकर कालोनी निवासी संजीदा की लाश 10 दिसंबर को कालोनी के पिछवाड़े स्थित झाड़ी में मिली थी। घटना के बाद उसकी हत्या किसने की इसे लेकर पुलिस खोजबीन में जुुटी रही। घटना को लेकर पहले से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि आरोपी कोई उसका नजदीकी ही होगा। इसे लेकर पुलिस संजीदा से संबंध रखने वालों के साथ ही उसके परिवार के सदस्यों पर भी नजर रखे हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



खोजबिन के बाद पुलिस को मुखबिर के जरीए सूचना मिली कि संजीदा का हत्यारा गाजीपुर तिराहे पर खड़ा है और वह मुंबई भागना चाहता है। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने उसे शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया।


 कड़ाई से पूछताछ में पकड़ा गया आरोपी जैनूल बसर पुत्र हम्माद ने स्वीकार किया उसी ने संजीदा की हत्या की क्यों कि वह जबरदस्ती हमारे घर भागकर आ गई। घर में छिपाने पर उसके पिता ने देख लिया तो वह शादी करने पर आमदा हो गई। इसी बात को लेकर उसने और अपने पिता के साथ घर में ही उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और शव को बाहर फेंक दिया।



पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया साथ ही संजीदा के 60 हजार रुपये भी बरामद कर लिए। इसके अलावा पुलिस ने उसकी मोबाइल भी बरामद कर लिया। पुलिस ने जैनूल बसर को संबंधित धाराओं में निरुद्ध कर न्यायालय चालान के बाद जेल भेज दिया जब कि उसके पिता हम्माद की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed