फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   accountant entrance exam

साढ़े पांच हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 13 Sep 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 13 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
accountant entrance exam
लेखपाल भर्ती परीक्षा में  रविवार को दोनों पालियों में 20 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा शुुुुरू होने से दो घंटे पहले ही परीक्षार्थियों को केंद्रों पर बुला लिया गया। केंद्रों का गेट परीक्षा शुरू होने से महज आधा घंटे पहले ही खोला गया। चिलचिलाती धूप में अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटे सड़क के किनारे गुुजारने पड़े।
विज्ञापन



परीक्षा के लिए जिले  में 22 केंद्र बनाए गए थे। इनमें  सदर तहसील क्षेत्र  में 13 केंद्र , मुहम्मदाबाद गोहना  तहसील में 6 परीक्षा केंद्र और घोसी तहसील क्षेत्र में तीन केंद्र बनाए थे।
विज्ञापन



इन पर कुल 28 हजार पांच सौ आठ परीक्षार्थयों को परीक्षा देनी थी। लेकिन सुबह और शाम की पालियों में कुल मिलाकर साढ़े पांच हजार अभ्यर्थयों ने परीक्षा छोड़ दिया। इन परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से टाटा  कंसल्टेंसी के सेंटर  मैनेजरों और कर्मचारियों ने परीक्षा सकुशल संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन



  परीक्षा की सकुशल संपन्न कराने के लिए चार  जोनल मजिस्ट्रेट ,10 सेक्टर मजिस्ट्रेट दोनों पालियों में अपने अपने क्षेत्रो में  चक्रमण करते रहे। इनके साथ सीओ और एसओ  स्तर के पुलिस अफसर रहे। इनके अतिरिक्त सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप  तैनात सीडीओ जीके त्यागी और डीएफओ परीक्षा केंद्रों का दौरा करके परीक्षा  की शुचिता की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed