फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accidents due to violation of traffic rules

यातायात नियमों के उल्लंघन से हो रहे हादसे

Mon, 18 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accidents due to violation of traffic rules
लापरवाही:नगर के गाजीपुर तिराहा से एक बाइक पर पूरे परिवार के चार लोगो को लेकर जाता बाइक सवार।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। यातायात नियमों के उल्लंघन से सड़क हादसों को बढ़ावा मिल रहा है। हालांकि चलाए गए यातयात माह में जागरूकता और गोष्ठियों को भी नजरंदाज कर रहे हैं। यही वजह है कि लोग नियमों को दरकिनार कर हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। दो सवारियों की बाइक पर तीन से चार सवारियां चल रहीं हैं, वह भी बिना हेलमेट के, जिससे जान का खतरा बढ़ रहा है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकीं हैं और जान भी जा चुकी है, लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार ही नहीं हैं। यातायात के प्रति जागरूक करने के बावजूद जिले की सड़कों पर बिना हेलमेट के ही नहीं, बल्कि तीन से चार सवारी बाइक सवार दौड़ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि यातायात पुलिस कार्रवाई न कर रही हो। यातायात पुलिस एवं सिविल पुलिस की ओर से जिले भर में रोजाना ही बिना हेलमेट एवं दुपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी लेकर चलने पर चालान किया जा रहा है, लेकिन नियमों के उल्लंघन करने को युवा अपनी शान समझते हैं। जिसका खामियाजा कई बार दुर्घटना के रूप में उन्हें भुगतना पड़ रहा है। यातायात प्रभारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि अधिकांश दुर्घटनाएं लापरवाही और नशे में वाहन चलाने पर हो रहीं हैं, जबकि हेलमेट न पहनने से जान जा रहीं हैं। लोगों को अपनी और दूसरों की जान की परवाह करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed