फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   accident on Purvanchal Expressway mau 4 members of same family died and three injured after Scorpio collided with DCM

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: मऊ निवासी एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत, तीन घायल, डीसीएम से टकराई थी स्कॉर्पियो

Fri, 11 Feb 2022 03:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Feb 2022 03:50 PM IST
सार

अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकरा गई। हादसे में मां और बेटे समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। स्कॉर्पियो सवार सभी लोग मऊ से लखनऊ जा रहे थे। 

विज्ञापन
accident on Purvanchal Expressway mau 4 members of same family died and three injured after  Scorpio collided with DCM
दुर्घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लखनऊ जा रही स्कार्पियो शुक्रवार सुबह 5.30 बजे आशीषपुर गांव के पास डीसीएम में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में बुजुर्ग महिला, उसके पुत्र व दामाद और पुत्री की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक व परिवार के दो अन्य लोगों का लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


मृतकों में दो मऊ व दो गाजीपुर के  निवासी थे। मऊ जिले के थाना बुलाकीपुर गांव लखंसी निवासी अफसर अहमद शुक्रवार को अपनी मां नूरजहां, भाई जाहिद कमाल, गाजीपुर के बहादुरगंज निवासी बहन अफसाना खातून व बहनोई अतीकुर रहमान तथा मऊ के कोपागंज निवासी दूसरे बहनोई शमशुद्दीन के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ जा रहे थे।

विज्ञापन

accident on Purvanchal Expressway mau 4 members of same family died and three injured after  Scorpio collided with DCM
मृतक के घर पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

स्कार्पियो उनके गांव का ही रिजवान अहमद चला रहा था। सुबह 5:30 बजे आशीषपुर गांव के पास स्कार्पियो डीसीएम में पीछे से जा टकरायी। जबरदस्त टक्कर से स्कार्पियो के परखचे उड़ गए। आसपास लोग घायलों को सीएचसी बाजार शुकुल ले गए जहां चिकित्सक ने नूरजहां (60), जाहिद कमाल (38) तथा अतीकुर्रहमान (40) को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल अफसर अहमद, अफसाना खातून, शमशुद्दीन व चालक रिजवान को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया। वहां उपचार के दौरान अफसाना खातून (35) की भी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक निर्मल सिंह ने बताया कि अफसर अहमद की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed