{"_id":"61a06759817f4c767747a0ee","slug":"accident-in-mau-youth-injured-in-road-accident-died-in-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ में हादसा: सड़के हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में हादसा: सड़के हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, घर में मचा कोहराम
Fri, 26 Nov 2021 10:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गुरुवार देर शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएससी ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। शव को उसके गांव लाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत के मिर्चिया राजभर बस्ती मोहल्ला निवासी सोनू चौरसिया(28) पुत्र स्वर्गीय हीरा चौरसिया मुंबई में पान की दुकान चलाता है। छठ पर्व पर सोनू परिवार के साथ अपने गांव आया था। गुरुवार को वह घर से बाइक में पेट्रोल लेने के लिए आज़मगढ़ रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा।
विज्ञापन
इस दौरान वह सड़क से पेट्रोल पंप पर जाने के लिए जैसे ही मुड़ा, पीछे से एक चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजन उसे आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सोनम का रो-रोकर बुरा हाल है। सोनू की केवल एक चार माह बच्ची है।