{"_id":"631d918ea04f075d974e8221","slug":"accident-in-mau-the-speeding-truck-trampled-two-youth-in-mau-both-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में भर्ती बहन को खाना देकर लौट रहे थे युवक: तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में भर्ती बहन को खाना देकर लौट रहे थे युवक: तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत, परिवार में कोहराम
Sun, 11 Sep 2022 01:13 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:13 PM IST
सार
मऊ में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी जिसमें दोनों युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अस्पताल में भर्ती अपनी बहन को खाना देकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र के खालसा चक कानून गोयान तिराहे के पास एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। नेशनल हाईवे पर सामने से रहे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल उसके साथी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना शनिवार की रात लगभग दस बजे की है। घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेला सुल्तानपुर निवासी अनुज राय (16) पुत्र नवीन राय और अंशू राय (26) पुत्र अरविंद राय जिला मुख्यालय स्थित प्रकाश हॉस्पिटल एण्ड ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अपनी बहन व परिजनों को भोजन देकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। खालसा चक कानून गोयान तिराहे के पास नेशनल हाईबे पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने अंशू व अनुज की बाईक में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। इस हादसे में अंशू की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अनुज को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर चले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक ही गांव के दो नौजवान युवाओं की मौत से मातम पसर गया। उधर हादसे के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ट्रक व चालक के पता लगाने की प्रयास कर रही है। इस संबंध में कोतवाल संजय त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन